कावड़ यात्रा विवेकानंद घाट से प्रारंभ होकर पहुंची पंचवटी परिसर के शिव मंदिर कावड़ यात्रियों ने लगाए बम बम भोले हर हर महादेव की गगन भेजी उद्घोष श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर किया कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत कावड़ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न होने पर कॉलोनी वासियों का जताया आभार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 17 August 2023

कावड़ यात्रा विवेकानंद घाट से प्रारंभ होकर पहुंची पंचवटी परिसर के शिव मंदिर कावड़ यात्रियों ने लगाए बम बम भोले हर हर महादेव की गगन भेजी उद्घोष श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर किया कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत कावड़ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न होने पर कॉलोनी वासियों का जताया आभार






 कावड़ यात्रा विवेकानंद घाट से प्रारंभ होकर पहुंची पंचवटी परिसर के शिव मंदिर

कावड़ यात्रियों ने लगाए बम बम भोले हर हर महादेव की गगन भेजी उद्घोष

श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर किया कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत

कावड़ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न होने पर कॉलोनी वासियों का जताया आभार


नर्मदा पुरम। अधिक मास की अमावस्या के पावन पर्व पर बुधवार को विवेकानंद घाट से कावड़ यात्रा प्रारंभ होकर मीनाक्षी चौक, हरियाली चौराहा, हाउसिंग बोर्ड , सुधार न्यास कॉलोनी होते हुए पंचवटी परिसर फेस टू स्थित शिवशंकर मंदिर कावड़ यात्रा पहुंची।

 इस अवसर पर पंचवटी परिसर स्थित शिव मंदिर में समस्त कावड़ियों के साथ-साथ कॉलोनी के समस्त नागरिकों, माताओ, बहिनो ने कावड यात्रा में लेकर आए नर्मदा जल से देवाधिदेव महादेव का सामुहिक रूप से जल अभिषेक बड़ी धूमधाम एवं श्रद्धा भक्ति के साथ किया। कॉलोनी के वरिष्ठ सदस्य प्रभात कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिक मास की अमावस्या के पावन पर्व पर  कावड़ यात्रा के माध्यम से नर्मदा जल को भगवान भोलेनाथ पर अर्पित करने से समस्त पापो का विनाश होता है।

 इसके साथ साथ कावड़ यात्रा बहुत ही पुण्य एवं फलदायक है। इसे मनुष्य के रोग दोष एवं निर्धनता समाप्त होती है। घर में सुख शांति एवं वैभवता आती है। देवाधिदेव महादेव की सभी भक्तजनों पर सदैव विशेष कृपा बरसती है। कावड़ यात्रा के इस पुनीत कार्य में सुन्दर कांड महिला मंडल की प्रेरणा, भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा एवं कालोनी वासीयो के सहयोग से विवेकानंद घाट से लेकर पंचवटी परिसर स्थित शिव मंदिर पहुंची।

 कावड़ यात्रा में सभी कार्यक्रम शांति पूर्वक सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए। जिसमें देवाधीदेव महादेव भगवान भोलेनाथ की पूजन, अभिषेक, महा आरती एवं भव्य प्रसाद वितरण करने के साथ मंदिर परिसर में विभिन्न कार्यक्रम विधि विधान के साथ सम्पन्न हुए। जिसमें कालोनी के समस्त नागरिक माता बहिनों द्वारा सुन्दर कांड महिला मंडल के सदस्यों को पूर्ण सहयोग देकर प्रथम बार निकाली गई कावड़ यात्रा को सफल बनाने पर सभी का आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रभात कुमार पांडे, ओम प्रकाश दुबे, राकेश सोनी, विजय मालवीय, अतुलकर जी, कटारे जी सहित भारी संख्या में कॉलोनी के महिला और पुरुष कावड़ यात्रा में शामिल हुए और पुण्य लाभ प्राप्त किया।
मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:

Post a Comment

नए लुक में दिखेगा अब राजघाट लेआउट डाला, सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्वार प्रारंभ

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नए लुक में दिखेगा अब राजघाट   लेआउट डाला, सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्वार प्रारंभ  नर्मदापुरम्। नगरपालिका परिषद द्वारा ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here