समेरिटंस स्कूल में दुर्गोत्सव की धूम सुबह प्रार्थना सभा में देवी के भजनों पर नियमित हो रहा गरबा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 20 October 2023

समेरिटंस स्कूल में दुर्गोत्सव की धूम सुबह प्रार्थना सभा में देवी के भजनों पर नियमित हो रहा गरबा





 समेरिटंस स्कूल में दुर्गोत्सव की धूम

सुबह प्रार्थना सभा में देवी के भजनों पर नियमित हो रहा गरबा 


नर्मदापुरम। अपनी दैनिक कार्यप्रणाली और शिक्षण पद्धति में भारतीय संस्कृति को संजोए और संस्कृति का संदेश देने वाले स्थानीय समेरिटंस विद्यालय में नवरात्र के दौरान देवी भक्ति और गरबा की धूम मची हुई है। विद्यालय में माता की वरमुद्रा प्रतिमा की स्थापना की गई है। इसके अलावा विद्यालय की सुबह की प्रार्थना सभा में देवी के भजनों और दुर्गा सप्तशती में माता के चरित्र पर आधारित प्रसंगों पर गरबा और नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत की जा रही हैं। 

गुरुवार को प्राथमिक कक्षा के बच्चों द्वारा महिषासुर और रक्तबीज वध चरित्र का जीवंत चित्रण किया गया। इसके इसके पूर्व अन्य प्रसंगों का चित्रण किया गया। सुबह की आरती में प्रतिदिन बारी बारी से अलग अलग कक्षाओं के बच्चों को सम्मिलित किया जाता है। माता की झांकी को भी मनोहारी रूप दिया गया है। संस्था के डायरेक्टर डा आशुतोष शर्मा का कहना है की हमें अपने सभी उत्सवों को उत्साह से मनाना चाहिए और बच्चों को उनका महत्व भी बताना चाहिए। संस्था में शनिवार को विशाल गरबा महोत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें ग्रुप के सभी आठ विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं प्रस्तुति देंगे।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

अवैध उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी खनिज, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पोकलेन एवं दो डंपर किए जप्त

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  अवैध उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी खनिज, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पोकलेन एवं दो डंपर किए ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here