315 बोर देशी कट्टा मय दो नग जिंदा कारतूस के आरोपी गिरफ्तार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 21 March 2024

315 बोर देशी कट्टा मय दो नग जिंदा कारतूस के आरोपी गिरफ्तार


 

315 बोर देशी कट्टा मय दो नग जिंदा कारतूस के आरोपी गिरफ्तार

नर्मदा पुरम। पुलिस अधीक्षक डा० गुरकरण सिंह के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आषुतोष मिश्र तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस इटारसी महेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इटारसी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला के कुशल नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा एक 315 बोर देशी कट्टा मय दो नग जिंदा कारतूस के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है!

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता का अक्षरशः पालन कराने हेतु पुलिस अधीक्षक डा० गुरकरण सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आषुतोष मिश्र तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस इटारसी महेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी इटारसी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला के कुशल नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसके द्वारा शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान व् हुलिए के आधार पर आरोपी राहुल पिता कैलाश कुचबंदिया निवासी गरीबी लाइन इटारसी के कब्जे से न्यू गरीबी लाइन इटारसी से एक 315 बोर देशी कट्टा मय दो नग जिंदा कारतूस के पकड़ा जिसके कब्जे में मिला देशी कट्टा व् दो नग जिंदा कारतूस अवैध पाए जाने से आरोपी से जप्त करने में सफलता हासिल की है। आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आयुध अधिनियम का पाए जाने से थाना पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है!

उल्लेखनीय है कि आगामी लोकसभा चुनाव के निर्विघ्न संपन्न कराने हेतु आदर्श आचार संहिता के पालन में इटारसी पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है! तथा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रखी जावेगी! महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, उनि विशाल नागवे, सउनि संजय रघुवंशी, प्र आर प्रदीप चौधरी, आर  राजेश पवार, आर हरीश डिगरसे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

मातृत्व दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  मातृत्व दिवस पर कार्यक्रम आयोजित नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय सांदीपनी परिसर चक्कर रोड मालाखेड़ी में शनिवार को मा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here