गुड़ीपड़वा की पूर्व संध्या चैत्र अमावस्या पर होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
नर्मदापुरम। नर्मदा आव्हान सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सनातन नव वर्ष, गुड़ीपड़वा की पूर्व संध्या चैत्र अमावस्या पर 19 वे वर्ष मे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। जिसमें देश के मौलिक स्थापित कवि गण माँ रेवा की कलकल धारा के साथ स्वर साधना करेंगे।कार्यक्रम संयोजक केप्टिन करैया ने बताया की अखिल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 8 अप्रैल सोमवार रात्रि 9 बजे से माँ नर्मदा के पावन तट सेठानी घाट पर किया जायेगा। जिसमें देश के विभिन्न अंचलों के ख्याति प्राप्त कवियों को आंमत्रित किया जा रहा है।
समिति के हंस राय ने बताया की उक्त आयोजन मे अतिथियों मे जनप्रतिनिधियों, समाज सेवीयो को आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक किशोर करैया "केप्टिन" ने बताया की उक्त आयोजन की नीव वरिष्ठ कवि स्व संतोष इंकलाबी ने रखी थी। आज वह हमारे बीच नही है परन्तु उनकी स्मृति मे हम आज भी इंकलाबी व्दारा स्थापित किया मंच (अखिल भारतीय कवि सम्मेलन) कराने का निर्वाहन हम निरंतर करते आ रहे है।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:
Post a Comment