भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा शोभा यात्रा का अनेकों जगह पर हुआ भव्य स्वागत हजारों की संख्या में विप्र बंधु एवं महिलाएं उपस्थित रही - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 9 May 2024

भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा शोभा यात्रा का अनेकों जगह पर हुआ भव्य स्वागत हजारों की संख्या में विप्र बंधु एवं महिलाएं उपस्थित रही


 


भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा

शोभा यात्रा का अनेकों जगह पर हुआ भव्य स्वागत

हजारों की संख्या में विप्र बंधु एवं महिलाएं उपस्थित रही


नर्मदापुरम। शहर में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। जयंती के अवसर पर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई।  शोभायात्रा सेठानी घाट से जगदीशपुरा, सेंट्रल बैंक , सराफा चौक, मोरछली चौक, सतरस्ते से अमर चौक, सराफा चौक होते हुए वापस सेठानी घाट पहुंची । 

शोभायात्रा घोड़े बग्गी, बैंड बाजों के साथ निकाली गई। रथ पर भगवान परशुराम की मूर्ति विराजमान की गई। सेठानी घाट पर महाआरती का आयोजन हुआ और प्रसाद वितरण किया गया। भगवान परशुराम प्रकटोत्सव समिति अक्षय तृतीया पर गोपाल मंदिर में भगवान परशुराम का सहस्त्रार्चन पूजन और अभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। 

इस अवसर पर एलएल दुबे , गोपाल प्रसाद खड्डर , श्री पालीवाल, दिनेश तिवारी , लोकेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी,  राजकुमार गुबरेले , विनोद रावत , विनोद दुबे , प्रशांत दुबे मुन्नु , हर्षित दुबे , दिनेश शर्मा ,रवि दुबे , पूर्व पार्षद ऋषि दुबे, रतनेश दुबे, अजय दुबे , प्रशांत दीक्षित सहित अनेक लोग उपस्थित थे। वहीं भगवान परशुराम की शोभा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल ने भगवान परशुराम की  मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की । तत्पश्चात् शोभायात्रा में उपस्थित विद्वान पंडितों का फूल-माला पहनाकर उनका आर्शीवाद लिया।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here