आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से चाकू अड़ाकर के लूट मामले में देहात पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार दो आरोपीयों से गाड़ी, मोबाइल, चाकू किया जब्त - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 23 May 2024

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से चाकू अड़ाकर के लूट मामले में देहात पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार दो आरोपीयों से गाड़ी, मोबाइल, चाकू किया जब्त



 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से चाकू अड़ाकर के लूट मामले में 

देहात पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

 दो आरोपीयों से गाड़ी, मोबाइल, चाकू  किया जब्त


नर्मदापुरम - आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बीते दिनों चाकू अड़ाकर हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनो ही आरोपियों से मोटरसाइकिल, मोबाइल और चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

देहात थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने बताया कि दिनांक 22 मई को फरियादी किरण विसोतिया पति तेजराम विसोतिया उम्र 39 वर्ष निवासी मालाखेड़ी ने लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि फरियादी किरण प्रियंका स्कूल के पीछे मालाखेड़ी में रहती है। आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता है। दिनांक 19/5/24 को रात्रि के लगभग 10:30 से 11:00 बजे वह अपने देवर अभिषेक विसोतिया के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम बछवाडा से अपने घर मालाखेड़ी आ रही थी। वह मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी हुई थी। जैसे ही वह लोग बाबई रोड पर टोल नाका के आगे बढ़े तभी पीछे तरफ से नीले काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल जिस पर दो लड़के बैठे हुए थे। उनके पास आए और पल्सर मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे लड़के ने फरियादी को गाल पर चांटा मारा और चाकू दिखाकर बाएं हाथ में टंगा मेहरून रंग का बैग जिस पर पुम्मा लिखा था जिसमे उनके बच्चे के लोवर, टी शर्ट एवम् दुप्पटा व एक छोटा स्लेटी रंग का पर्स जिसमें कुल 800 रुपए, एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल जिस पर सेना दिवस की पर्ची लगी थी एवं भारत संजीवनी आयुर्वेद के बिल रखे हुए थे। बैग छुड़ाकर फोरलेन की तरफ भाग गए थे। 

इस दौरान फरियादी और उनके देवर ने मोटरसाइकिल के लाइट के उजाले में पल्सर मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट देखी जिसमें दो अंक 33 लिखे हुए थे। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 249/24 धारा 394 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।

लूट की रिपोर्ट दर्ज होते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र, एसडीओपी पराग सैनी के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात, इटारसी, पथरोटा, डोलरिया, शिवपुर, रामपुर गुर्रा व उनके थाना स्टाफ के साथ सयुक्त टीम का गठन कर मुखबिर सूचना व विवेचना के दौरान आए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सार्थक गौर पिता प्रेम नारायण गौर, उम्र 21 साल, निवासी बालागंज हाल चंदन नगर रसूलिया और राकेश कीर पिता राधेश्याम उम्र 22 साल निवासी ग्राम तमचरू थाना बाबई को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार किया व वारदात में लूटा गया मशरूका व इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल व चाकू बरामद किया गया। पुलिस आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश करेगी ।मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here