मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजनान्तर्गत नर्मदापुरम जिले में 08 स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना के लिए राशि आवंटित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 26 June 2024

मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजनान्तर्गत नर्मदापुरम जिले में 08 स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना के लिए राशि आवंटित




 मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजनान्तर्गत

नर्मदापुरम जिले में 08 स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना
के लिए राशि आवंटित


नर्मदापुरम। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार खुले में मांस मछली के विक्रय को रोकने के संबंध में मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजनान्तर्गत संचालित की गई है।

 सहायक संचालक मत्‍स्‍योद्योग नर्मदापुरम वीरेन्‍द्र चौहान ने बताया है कि जिले में 8 स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना के लिए राशि आवंटित कर दी गई है। फिश पार्लर में ताजी / हाइजेनिक मछली क्रय-विक्रय केन्द्र बनाने के लिए नर्मदापुरम जिले में 08 स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना की जानी है। जिसके लिए मत्स्य पालन विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम में 04, इटारसी में 03, पिपरिया में 01 स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना के लिए राशि का आवंटन किया जा चुका है।

 नगर पालिका परिषद इटारसी में बनाए जा रहे तीन स्मार्ट फिश पार्लर का निरीक्षण सहायक संचालक वीरेन्द्र चौहान, मत्स्य विभाग में पदस्थ यंत्री आर०एस० श्रीवास्तव तथा नगरपालिका परिषद इटारसी के अधिकारी द्वारा किया गया। संयुक्त रूप से निरीक्षण के दौरान स्मार्ट फिश पार्लर बनाने वाले ठेकेदार को निर्माण कार्य के संबंध में शासन के निर्देशानुसार निर्देशित किया गया और शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए है।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here