जनपद पंचायत कार्यालय नर्मदापुरम में रोजगार मेला संपन्‍न 850 युवाओं में से 508 को प्राथमिक चयन किया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 28 June 2024

जनपद पंचायत कार्यालय नर्मदापुरम में रोजगार मेला संपन्‍न 850 युवाओं में से 508 को प्राथमिक चयन किया गया



 


जनपद पंचायत कार्यालय नर्मदापुरम में रोजगार मेला संपन्‍न

850 युवाओं में से 508 को प्राथमिक चयन किया गया


नर्मदापुरम। जनपद पंचायत कार्यालय नर्मदापुरम में रोजगार मेला का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्‍न हुआ। जिला रोजगार अधिकारी श्री खान ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेला का आयोजन जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा किया गया। 

रोजगार मेला मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देशन में मेला का आयोजन हुआ। जिसमें जिला व्यापार जिला उद्योग केंद्र अधिकारी श्री माल एवं एन.आर.एल एवं जिला रोजगार कार्यालय अधिकारी श्री खान एवं धर्मेश तिवारी द्वारा अहम भूमिका निभाई गयी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

जिसमें निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने वाली 25 कंपनियां शामिल हुयी। इंडियन एयर फोर्स (भोपाल), वर्धमान बुदनी, जील फैशन वेयर,आई.आई.ऐ.एच.एम.,भारतीय जीवन बीमा, ट्राईडेंट बुदनी, नहर (मंडीदीप), मदरसन ट्रेक्टर (गुजरात), इंडोफोम (हिमाचल प्रदेश), V.V.D.N. टैक्नोलॉजी, एच.डी.एफ.सी. बैंक (all MP), ऐ.यू. बैंक, सक्सेक स्टेयर्स (भोपाल), मैगनम ग्रुप, वी विन (भोपाल), लरनिंग स्क्वाड (भोपाल), बजाज फाइनेंस, ट्रइलॉजिक, नवकिसान बायेटेक, फयूचर स्किल्स भोपाल, रिलायंस निप्पन लाईफ, कन्सलटिंग एण्ड डिज़ाइन्स जैसी कंपनियां शामिल हुईं। रोजगार मेला में 850 युवाओं में से 508 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ




No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here