आबकारी विभाग के अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत 50 क्वार्टर देशी शराब एवं अवैध शराब परिवहन करते एक्टिवा जप्त आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया जप्त शराब एवं वाहन की अनुमानित कीमत 43,500/- है। - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 15 October 2024

आबकारी विभाग के अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत 50 क्वार्टर देशी शराब एवं अवैध शराब परिवहन करते एक्टिवा जप्त आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया जप्त शराब एवं वाहन की अनुमानित कीमत 43,500/- है।


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


आबकारी विभाग के अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत 50 क्वार्टर देशी शराब एवं अवैध शराब परिवहन करते  एक्टिवा जप्त   

आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया

 जप्त शराब  एवं वाहन की अनुमानित कीमत 43,500/- है।


 नर्मदापुरम। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही  संबंधी निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में वृत औद्योगिक क्षेत्र इटारसी में आबकारी टीम द्वारा ग्राम घाटली रोड पर संदेह के आधार पर एक दो पहिया वाहन एक्टिवा का पीछा किया गया।

घाटली रोड पुलिया के पास वाहन चालक वाहन छोड़कर भाग गया। उक्त दोपहिया वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी में दोपहिया वाहन एक्टिवा से एक बोरी में रखे हुए देसी शराब के 50 क्वार्टर बरामद किए गए। मौके पर बरामद शराब एवं दो पहिया वाहन एक्टिवा को विधिवत जप्त किया एवं फर आर आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत प्रकरण कायम कर, विवेचना में लिया गया। जप्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत 43,500 /- है।

आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक राजेश साहू, आबकारी आरक्षक राजेश गौर एवं दुर्गेश पठारिया शामिल रहे। आबकारी दल द्वारा सूचना संकलित कर इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।



No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here