रामलीला महोत्सव में लंका दहन की लीला की प्रस्तुति हुई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 8 October 2024

रामलीला महोत्सव में लंका दहन की लीला की प्रस्तुति हुई


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

रामलीला महोत्सव में लंका दहन की लीला की प्रस्तुति हुई 


एकेएन न्यूज़ नर्मदा पुरम। श्री रामलीला महोत्सव में आज लंका दहन की लीला की प्रस्तुति की गई जिसमें बताया सीता जी की खोज में श्री हनुमान जी सौ योजन दूर समुद्र लांघ कर लंका पहुंचते हैं और सीताजी को  रामांकित मुद्रिका सौंपकर , अशोक वाटिका को उजाडकर तथा लंकादहन करने के पश्चात वापिस आकर माता जानकी की सुधि बतलाते हैं इधर श्रीराम अपनी वानर सेना के साथ समुद्र तट पर भगवान शंकर की पूजा अर्चना करके रामेश्वरम शिवलिंग की स्थापना करके समुद्र में सेतु का निर्माण करवाकर लंका में प्रवेश करते हैं । उधर लंका में रावण अपने भाई विभीषण का त्याग कर देता है। श्रीराम जी युद्ध के पूर्व अपने विशेष दूत अंगद को एक बार रावण के पास पहुंचाते हैं। लेकिन युवराज अंगद की बात नहीं मानने पर श्रीराम-रावण युद्ध की घोषणा हो जाती है । 9 अक्टूबर को सायं 4:30 बजे से लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन दशहरा मैदान पर शुरू हो जावेगा ।

आज की लीला में प्रतीक दुबे ने श्रीराम ,अक्षय मिश्रा ने लक्ष्मण, सम्पूर्ण चतुर्वेदी ने जानकी , दीपेश व्यास ने हनुमान ,सुभाष परसाई ,अरुण तिवारी ने जामवंत ,दीपक साहू ने सुग्रीव , गोपाल शुक्ला ने मेघनाद और विभीषण, युवराज अंगद की भूमिका शिवाय शुक्ला ,मनोज परसाई ने समुद्र अदा की ।


No comments:

Post a Comment

अवैध उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी खनिज, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पोकलेन एवं दो डंपर किए जप्त

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  अवैध उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी खनिज, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पोकलेन एवं दो डंपर किए ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here