जगन्नाथ मंदिर डोंगरवाड़ा में भोग सेवा आरम्भ संजय सेलट बने प्रथम सेवादार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 23 March 2025

जगन्नाथ मंदिर डोंगरवाड़ा में भोग सेवा आरम्भ संजय सेलट बने प्रथम सेवादार


 


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


जगन्नाथ मंदिर डोंगरवाड़ा में भोग सेवा आरम्भ
संजय सेलट बने प्रथम सेवादार


नर्मदापुरम। अखंड मंडलेश्वर धाम डोंगरवाड़ा में रविवार से भगवान जगन्नाथ की भोग सेवा का आरंभ किया गया। इस सेवा के प्रथम सेवादार होली चौक निवासी संजय सेलट बने। मंदिर के ठाकुर राजा डा आशुतोष कुमार शर्मा और मुख्य अर्चक बाबाजी प्रसाद दास ने बताया कि भोग सेवा के लिए पांच हजार एक सौ रुपए निर्धारित है। इस राशि से मंदिर में भगवान का भोग बनेगा और मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी दी जाएगी। साथ ही सेवादार परिवार को भी प्रसादी कराई जाएगी। 
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी श्रद्धालु अपने और परिजनों के जन्मदिवस, वर्षगांठ, अपने पूर्वजों की पुण्यतिथि सहित अन्य महत्वपूर्ण दिवसों पर भगवान की पूजा भोग सेवा का पुण्य लाभ ले सकते हैं। इसके लिए श्रद्धालुओं को मंदिर में जाकर पंजीयन कराना होगा। रविवार को प्रथम पूजा कराने वाले सेलट परिवार को प्रसाद स्वरूप भगवान का चित्र भेंट किया।

No comments:

Post a Comment

भव्य शोभायात्रा निकालकर जवारो का विसर्जन मां नर्मदा में किया ढोल ढमाके के साथ निकला चल समारोह, हजारों श्रद्धालु हुए शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जगह जगह पर किया चल समारोह का भव्य स्वागत

  एके एन न्यूज पिपरिया/ नर्मदा पुरम  भव्य शोभायात्रा निकालकर जवारो का विसर्जन मां नर्मदा में किया  ढोल ढमाके के साथ निकला चल समारोह, हजारों ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here