राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने केंद्रीय मंत्री के पिता के निधन पर हरियाणा पहुंच दी श्रद्धांजलि - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 21 March 2025

राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने केंद्रीय मंत्री के पिता के निधन पर हरियाणा पहुंच दी श्रद्धांजलि


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने केंद्रीय मंत्री के पिता के निधन पर हरियाणा पहुंच दी श्रद्धांजलि 


नर्मदापुरम ।  राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने  हरियाणा पहुंचकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता स्व. कदम सिंह के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रीमति माया नारोलिया ने उनके पैतृक गांव जमालपुर, गुरुग्राम स्थित निवास पर जाकर स्व. कदम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना। साथ ही शोकाकुल परिवारजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह की तबीयत 14 मार्च, शुक्रवार को अचानक खराब हो गई थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन शनिवार को उन्होंने 90 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

No comments:

Post a Comment

नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद में छह एल्डर मेंन नियुक्त, हार्दिक बधाई शुभकामनाए मनोनीत पार्षद गणों में प्रमुख रूप से अर्चना वर्मा, हीरामणि भावसार, राजेश अत्रे, संतोष मीणा, राम नवलानी, ज्योति रैकवार

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  नर्मदापुरम नगर पालिका परिषद में छह एल्डर मेंन नियुक्त, हार्दिक बधाई शुभकामनाए    मनोनीत पार्षद गणों में प्रमुख रूप स...

Post Top Ad

Responsive Ads Here