मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
मंगलमय विलास कॉलोनी में महिलाओं ने रंग पंचमी पर जमकर उड़ाया रंग गुलाल
इस मौके पर कॉलोनी की महिलाएं भारी संख्या में मौजूद रही
नर्मदापुरम। शहर में होली और रंग पंचमी का त्यौहार उमंग ,हर्षोल्लास और श्रद्धा से मनाया गया। जगह अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में रंग पंचमी पर मंगलमय विलास कॉलोनी महिला संगठन द्वारा जमकर रंग गुलाल उड़ाया।
इसके साथ ही फूलों की होली खेली गई, वार्ड 14 कुलामड़ी रोड स्थित कालोनी में सुबह से ही हर्षोल्लास का माहौल रहा, महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी, इसके साथ ही राधा कृष्ण के साथ रंग पंचमी का पर्व मनाया। दिन भर धूमधाम और हर्ष का माहौल रहा, रंग पंचमी पर शाम को फागोत्सव का आयोजन महिला संगठन द्वारा किया गया। इस दौरान होली के गीत संगीत के साथ सभी ने बधाई दी। इस मौके पर कॉलोनी की महिलाएं भारी संख्या में मौजूद थीं।


No comments:
Post a Comment