अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 मध्य प्रदेश में सामूहिक योग कार्यक्रमो का किया जाएगा आयोजन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 8 June 2025

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 मध्य प्रदेश में सामूहिक योग कार्यक्रमो का किया जाएगा आयोजन


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025

मध्य प्रदेश में सामूहिक योग कार्यक्रमो का किया जाएगा आयोजन


नर्मदापुरम। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा योग को वैश्विक पहचान देते हुए वर्ष 2015 में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया है। वर्ष 2015 से संपूर्ण विश्व में योग के प्रति उत्साही भागीदारी देखी गई है। इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का एक दशक पूरा हो रहा है, इस अवसर पर वृहद रूप से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के साथ-साथा काउन्टडाउन एवं अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे।

 तत्‍संबंध मे अवर सचिव मध्‍यप्रदेश शासन सामान्‍य प्रशासन विभाग सचिन्‍द्र राव ने बताया कि 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष की थीम "एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग" (Yoga for One Earth, One Health) है।

 सामूहिक योग कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों, विकासखंडों और पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे। जिसमें  सभी शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।  जिले के जनप्रतिनिधि, जैसे कि मंत्री, सांसद, विधायक और महापौर, इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। आयोजन स्थल पर पर्याप्त संख्या में योग प्रशिक्षक उपलब्ध कराए जाएंगे। आयोजन स्थल पर निर्वाध विद्युत प्रवाह, ध्वनि विस्तारक यंत्र और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

सामूहिक योग कार्यक्रम में प्रातः 6:-से 6:30: स्थानीय कार्यक्रम और जनप्रतिनिधियों का उद्बोधन, प्रातः 6:30-से 06:40: भोपाल से मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण,  प्रातः 06:40-07:00: विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण एवं  प्रातः 07:00-07:45: सामान्य योग प्रोटोकॉल का योगाभ्यास किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

कायस्थ समाज के साथ अन्य समाज, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को भी सफाई करना चाहिए - पीयूष शर्मा अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति ने चलाया स्वच्छता अभियान

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ कायस्थ समाज के साथ अन्य समाज, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को भी सफाई करना चाहिए -  पीयूष शर्मा  अखिल भारतीय कायस्थ सम...

Post Top Ad

Responsive Ads Here