वन भूमि पर अवैध उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए वन भूमि पर होने वाले संगठित अपराध को वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई से विफल किया जाए - कमिश्‍नर कमिश्‍नर ने संभाग स्तरीय वन विभाग की टास्क फोर्स समिति की बैठक में दिए निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 22 June 2025

वन भूमि पर अवैध उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए वन भूमि पर होने वाले संगठित अपराध को वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई से विफल किया जाए - कमिश्‍नर कमिश्‍नर ने संभाग स्तरीय वन विभाग की टास्क फोर्स समिति की बैठक में दिए निर्देश


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


वन भूमि पर अवैध उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए

वन भूमि पर होने वाले संगठित अपराध को वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई से विफल किया जाए - कमिश्‍नर  

कमिश्‍नर ने संभाग स्तरीय वन विभाग की टास्क फोर्स समिति की बैठक में दिए निर्देश


नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग कमिश्‍नर  कृष्ण गोपाल तिवारी ने वन विभाग की  संभाग स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में निर्देश दिए की वन भूमि पर होने वाले संगठित अपराध को संयुक्त कार्रवाई से विफल किया जाए।  इसके लिए उन्होंने पुलिस विभाग एवं वन विभाग की संयुक्त टीम को लगातार वन क्षेत्र में गश्त कर संगठित अपराधों के बारे में पता लगाकर उसे संयुक्त रूप से विफल करने के निर्देश दिए। कमिश्‍नर ने कहा कि वन भूमि पर अवैध उत्खनन और परिवहन के प्रकरण पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियम अनुसार सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वन भूमि पर संगठित अवैध कटाई,  अतिक्रमण, उत्खनन परिवहन के प्रभाव को भी संयुक्त रूप से विफल करने के निर्देश दिए और कहां की आदतन वन एवं वन्य प्राणियों के अपराधियों की संयुक्त सूची तैयार कर पुलिस एवं वन विभाग आपस में जानकारियां साझा करें और संयुक्त रूप से ऐसे संगठित वन एवं वन प्राणियों के अपराधियों पर कार्रवाई करना भी सुनिश्चित करें।

टास्क  फोर्स समिति के बैठक में पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला, मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार, डीआईजी प्रशांत खरे, कलेक्टर नर्मदापुरम सोनिया मीना, कलेक्टर बैतूल  नरेंद्र सूर्यवंशी, कलेक्टर हरदा सिद्धार्थ जैन एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

कमिश्‍नर श्री तिवारी ने विद्युत लाइनो  मैं होने वाले  ट्रिपिंग को सख्ती से रोकने के निर्देश दिए और कहां की विद्युत विभाग  एवं वन विभाग वन क्षेत्रो में  विद्युत लाइनों का रखरखाव समुचित ढंग से करें साथ ही विद्युत विभाग एवं वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से गश्त कर  विद्युत लाइनें में हो रही ट्रिपिंग को  रोके। उल्लेखनीय है कि विद्युत लाइन में ट्रिपिंग कर वन अपराधी वन्य प्राणियों का शिकार करते हैं। कमिश्‍नर ने वन भूमि पर होने वाले अतिक्रमण को भी सख्ती से रोकने के निर्देश दिए। बताया गया कि वर्तमान में सोहागपुर में वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया है। कमिश्‍नर ने वन व्यवस्थापन अधिकारियों के पास भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 4 में अधिसूचित वन खंडों में धारा 5 से 19 तक की कार्रवाई समय सीमा में संपादित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि नर्मदापुरम में वन व्यवस्थापन के प्रकरण नहीं मिले लेकिन 11 प्रकरण सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के वन व्यवस्थापन से संबंधित थे। कमिश्‍नर ने निर्देश दिए की सभी राजस्व अधिकारी वन विभाग को पत्र लिखकर वन व्यवस्थापन से संबंधित प्रकरण ढूंढने में सहयोग मांगे। दोनों ओर से संयुक्त प्रयास करने पर वन व्यवस्थापन के प्रकरण प्राप्त किया जा सकेंगे। बताया गया कि बैतूल में 58 एवं हरदा में 18 प्रकरण वन व्यवस्थापन से संबंधित मिले हैं।

No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here