स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम जारी स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत विंध्यवासिनी स्कूल में स्वच्छता की शपथ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 19 September 2025

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम जारी स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत विंध्यवासिनी स्कूल में स्वच्छता की शपथ



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम जारी 

स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत विंध्यवासिनी स्कूल में स्वच्छता की शपथ 


एके एन न्यूज नर्मदापुरम्। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में शासन द्वारा प्राप्त निर्देश अनुसार स्वच्छता सेवा 2025 अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक कार्यक्रम निरंतर होंगे।

नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम के तत्वाधान में जन जागरूकता अभियान ओम सई विजन भोपाल द्वारा  विंध्यवासिनी हॉयर सेकेंडरी स्कूल मालाखेड़ी में आज सभी बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। अपने घर गली मोहल्ले वार्ड शहर को स्वच्छ बनाने हेतु कचरा कचरा गाड़ी में अलग-अलग डालने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने, सार्वजनिक क्षेत्र को साफ स्वच्छ बनाए रखना की शपथ दिलाई गई। 

स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी द्वारा बताया गया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत सभी 33 वार्डों में श्रमदान का कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जनप्रतिनिधि वार्ड वासी एवं स्वयंसेवी संस्थान द्वारा स्वच्छता में लगे कर्मचारियों को सम्मान भी वार्डवासी द्वारा किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा सभी शहरवासियों से अपील की है कि अपने शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने हेतु स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत श्रमदान करके शहर को नंबर वन बनाने में मदद करें।

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा सभी रहवासियों से आग्रह किया है कि शहर की स्वच्छता में सहयोग प्रदान कर कचरे को खाली प्लाट रोड नाली में ना फेंकें एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत प्रत्येक दिन 1 घंटे स्वच्छता के लिए प्रदान करें जिस शहर देश का नंबर वन शहर हो सके। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 अंतर्गत कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम स्वच्छता नोडल दीक्षा तिवारी स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी सतीश यादव अभिषेक मगर्दे राहुल यादव आकाश वार्ड सुपरवाइजर स्वच्छता शाखा के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here