प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किसान खेत न्याय यात्रा पर विशाल आमसभा को संबोधित किया पटवारी का जगह-जगह पर हुआ भव्य स्वागत जीतू पटवारी ने वोट चोरी, स्मार्ट मीटर, यूरिया खाद सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर सरकार को जमकर घेरा जिला अध्यक्ष श्री पांडे ने कहा कि अबकी बार कांग्रेस चारों विधानसभा सीट सहित नगरीय चुनाव भी जीतेगी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 19 September 2025

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किसान खेत न्याय यात्रा पर विशाल आमसभा को संबोधित किया पटवारी का जगह-जगह पर हुआ भव्य स्वागत जीतू पटवारी ने वोट चोरी, स्मार्ट मीटर, यूरिया खाद सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर सरकार को जमकर घेरा जिला अध्यक्ष श्री पांडे ने कहा कि अबकी बार कांग्रेस चारों विधानसभा सीट सहित नगरीय चुनाव भी जीतेगी






प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किसान खेत न्याय यात्रा पर विशाल आमसभा को संबोधित किया

 पटवारी का जगह-जगह पर हुआ भव्य स्वागत 

जीतू पटवारी ने वोट चोरी, स्मार्ट मीटर, यूरिया खाद सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर सरकार को जमकर घेरा 

जिला अध्यक्ष श्री पांडे ने कहा कि अबकी बार कांग्रेस चारों विधानसभा सीट सहित नगरीय चुनाव भी जीतेगी 


इटारसी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किसान खेत न्याय यात्रा के तहत इटारसी जयस्तंभ चौक पर शुक्रवार को विशाल आम सभा को संबोधित किया। इस दौरान जिले भर से आए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता और महिलाएं किसान सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 जीतू पटवारी ने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर और यूरिया की कमी को लेकर सरकार को जमकर घेरा और कहा कि खाद नहीं मिल पाने के कारण प्रदेश में अनेकों जगहों पर किसान भाई हैरान परेशान हो रहे हैं लेकिन सरकार को उनकी चिंता नहीं, आगे उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा नाला मोहल्ला निवासी गीता बाई को मृत घोषित कर दिए जाने के कारण वह लोकसभा चुनाव में वोट नही डाल पाई थी यह वोट चोरी का उदाहरण है जबकि गीता बाई ने कहा कि विधानसभा चुनाव में उन्होंने वोट डालीं थी तभी उन्होंने गीता बाई को मंच पर बुलाया। 

कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे के नेतृत्व में विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें करीब पन्द्रह हजार से अधिक किसान कांग्रेस कार्यकर्ता आम नागरिक सभा एवं रैली में शामिल हुए। इस दौरान पुरानी इटारसी से आम सभा स्थल तक पहुंचने के दौरान अनेक स्थानों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का जगह- जगह पर भव्य स्वागत किया गया। आमसभा स्थल पर 50 से अधिक महिला एवं पुरुषों ने कांग्रेस की सदस्यता ली, वहीं जिला अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं अब की बार नगर पालिका सहित जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस जीतेगी। इस दौरान मंच पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे मानक अग्रवाल, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा‌, संजय शर्मा, गिरजा शंकर शर्मा, कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे, पुष्पराज पटेल, रवि जायसवाल, मयूर जायसवाल, कन्हैया गोस्वामी सहित अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंच पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।


  श्री पांडे ने कांग्रेस आम सभा को सफल बनाने पर नर्मदापुरम जिले के समस्त कांग्रेस जनों का माना आभार

 जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदा पुरम के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे के नेतृत्व में किसान खेत न्याय यात्रा एवं वोट चोर गद्दी यात्रा की सफलता के लिए नर्मदापुरम जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में आए कांग्रेस जनों का जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बहुत-बहुत आभार आने वाले समय में भी आप सभी का इसी प्रकार सहयोग बना रहेगा और जिले में कांग्रेस का परचम लहराएगा।




No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here