जिला न्यायालय नर्मदापुरम में नवनिर्मित कुटुम्ब न्यायालय का किया गया लोकार्पण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 28 November 2025

जिला न्यायालय नर्मदापुरम में नवनिर्मित कुटुम्ब न्यायालय का किया गया लोकार्पण



मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 

जिला न्यायालय नर्मदापुरम में नवनिर्मित कुटुम्ब न्यायालय का किया गया लोकार्पण


नर्मदापुरम/ जिला न्यायालय परिसर नर्मदापुरम् में गत दिवस 27 नवम्‍बर को नवनिर्मित कुटुम्ब न्यायालय का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण मुख्य न्यायाधिपति म.प्र. उच्च न्यायालय जबलपुर संजीव सचदेवा द्वारा पोर्टफोलियो न्यायाधीश नर्मदापुरम् न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की उपस्थिति में वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से उच्च न्यायालय जबलपुर से किया।

लोकार्पण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नर्मदापुरम् श्रीमति तृप्ति शर्मा, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय दीपक गुप्ता, अध्यक्ष अभिभाषक संघ नर्मदापुरम् दीपक जैन, पीठासीन अधिकारी उपभोक्ता फोरम विजय पाण्डे, विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार, सेंशन न्यायाधीश अभिनव कुमार जैन, जफर इकबाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोज अख्तर एवं अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहें। जिला अभिभाषक संघ नर्मदापुरम् की ओर से उपाध्यक्ष मनोज यादव, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा एवं अधिक संख्या में अधिवक्तागण एवं तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here