नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल, नर्मदापुरम में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 9 January 2026

नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल, नर्मदापुरम में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल, नर्मदापुरम में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम


नर्मदा पुरम। नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल, नर्मदापुरम में “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यातायात थाना प्रभारी सुनीता पटेल मैडम विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान सुनीता पटेल मैडम ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, सुरक्षित वाहन चलाने के नियम, सड़क पर सावधानी बरतने तथा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ सरल भाषा में समझाईं।

इस अवसर पर अतिथि द्वारा विद्यालय के नाम एवं बैनर के समक्ष सभी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प भी दिलवाया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ यह संकल्प लिया कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

विद्यालय के प्राचार्य इमरान खान ने अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। वहीं विद्यालय के निर्देशक मनीष अग्रवाल ने सड़क सुरक्षा को जीवन का अहम हिस्सा बताते हुए सभी से नियमों के पालन की अपील की।कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया गया।


No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here