सजग प्रहरी अभियान” में सहभागिता कर सुरक्षित नर्मदापुरम बनाएँ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 8 January 2026

सजग प्रहरी अभियान” में सहभागिता कर सुरक्षित नर्मदापुरम बनाएँ


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

“सजग प्रहरी अभियान” में सहभागिता कर सुरक्षित नर्मदापुरम बनाएँ


नर्मदा पुरम। विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा द्वारा जिलेवासियों से अपील की जाती है कि नर्मदापुरम पुलिस द्वारा संचालित “सजग प्रहरी” (आपका सफर, हमारी सुरक्षा) अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

यदि आप किसी आवश्यक कार्य, यात्रा अथवा अन्य कारण से अपने निवास स्थान से बाहर जा रहे हैं और आपका घर कुछ समय के लिए सूना रहने वाला है, तो कृपया इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। यह व्यवस्था नर्मदापुरम शहर, इटारसी, पिपरिया, सोहागपुर (कस्बा) एवं सिवनी मालवा (कस्बा) के समस्त नागरिकों के लिए लागू है।

नर्मदापुरम पुलिस द्वारा एक नई सुरक्षा व्यवस्था भी प्रारंभ की गई है, जिसके अंतर्गत पुलिस द्वारा अधिकृत वेंडर के माध्यम से आपके सूने घर पर अस्थायी सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। संबंधित संपर्क नंबर आपको उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे आपके घर की सुरक्षा और अधिक सुनिश्चित की जा सके।

आपकी दी गई जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा आपके निवास के आसपास पुलिस गश्त को प्राथमिकता दी जाएगी। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।पुलिस को सूचना देकर निश्चिंत होकर यात्रा करें और “सजग प्रहरी” बनकर अपराध रोकथाम में सहयोग करें।

पुलिस कंट्रोल रूम, नर्मदापुरम📞 मोबाइल : 7701052434 आइए, मिलकर सुरक्षित समाज का निर्माण करें।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here