स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर रेडक्रॉस सेवा सप्ताह का शुभारंभ 6 से 12 जनवरी तक जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में होंगे विविध कार्यक्रम - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 8 January 2026

स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर रेडक्रॉस सेवा सप्ताह का शुभारंभ 6 से 12 जनवरी तक जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में होंगे विविध कार्यक्रम


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर रेडक्रॉस सेवा सप्ताह का शुभारंभ

6 से 12 जनवरी तक जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में होंगे विविध कार्यक्रम


नर्मदापुरम//  भारतीय रेडक्रॉस समिति मध्य प्रदेश राज्य शाखा भोपाल के निर्देश के परिपालन में भारतीय रेडक्रॉस समिति नर्मदापुरम जिले के महाविद्यालयों में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर 6 से 12 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम सेवा सप्ताह के प्रारंभ किए गए। जिसमें जिला रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देश एवं सभापति अरुण शर्मा जिला प्रतिनिधि सदस्य डॉ उमेश सेठा, सचिव डॉ हर्षल काबरे एवं जिला प्रबंध समिति के सहयोग से कार्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत कार्यकर्मों का नियमित आयोजन 6 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।

इस अवसर सेवा सप्ताह के प्रथम दिवस दिनांक 8 जनवरी 26 को स्वच्छता संदेश पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन शास  गर्ल्स स्कूल नर्मदापुरम में श्रीमती नीरजा फौजदार एवं अर्चना मिश्रा प्राचार्य के मार्गदर्शन में किया गया तथा अनीता दुबे के मार्गदर्शन में कन्या छात्रावास में पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें भाग लेनेवाले प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी नर्मदापुरम के चेयरमैन अरुण शर्मा, डॉ राजेश माहेश्वरी, नीरज फौजदार, अनीता दुबे अमीन राइ विपिन जैन प्राचार्य अर्चना मिश्रा, शेरसिंह बड़कुर एवं शाला के स्टॉफ, सहित आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here