सोहागपुर में रिश्वतखोर जिला सहकारी बैंक प्रबंधक दुबे, को लोकायुक्त टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 8 January 2026

सोहागपुर में रिश्वतखोर जिला सहकारी बैंक प्रबंधक दुबे, को लोकायुक्त टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया


 सोहागपुर में रिश्वतखोर जिला सहकारी बैंक प्रबंधक दुबे, को लोकायुक्त टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया 


सोहागपुर/ नर्मदा पुरम। जिले में पिछले कुछ दिनों से रिश्वत खोरी के मामले थमने का नाम नही ले पा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी कुछ ज्यादा हो गये है जो कि लोगों के काम करने से पहले लेने ही रिश्वत मांग रहे हैं। 
 सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सोहागपुर में जिला सहकारी बैंक के मैनेजर को लोकायुक्त टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 
प्राप्त जानकारी अनुसार बैंक मैनेजर बबला दुबे द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक से समर्थन मूल्य पर की गई धान खरीदी के हम्मालों के भुगतान सहित कर्मचारियों के वेतन निकालने के बदले 10 प्रतिशत कमीशन रिश्वत के रूप में मांग रहा था। जिस पर समिति प्रबधंक कैलाश कुशवाहा ने लोकायुक्त में शिकायत की, शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने पर गुरुवार को दोपहर बाद सोहागपुर सहकारी बैंक के मैनेजर दिनेश चंद्र दुबे उर्फ़ बबला दुबे को 20 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया है। 
बता दे कि शासकीय समर्थन मूल्य पर मूंग ,धान की खरीदी से सम्बंधित बिल के भुगतान को लेकर लगातार समिति प्रबंधक और बैंक मैनेजरों के बीच कहासुनी की जानकारी सामने आ रही थी दरअसल मामले के अनुसार जिला सहकारी बैंक मैनेजर दिनेश चंद्र दुबे निवासी नर्मदापुरम द्वारा ,सोहागपुर समिति सेवक कैलाश कुशवाहा से प्रत्येक एक लाख के बिल का भुगतान करने पर 10 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहा था, कैलाश कुशवाहा द्वारा हम्माली के भुगतान के लिए 2 लाख का चेक बेंक में लगाया गया था। जिसपर 20 हजार कमीशन बैंक मैनेजर दुबे द्वारा मांगा गया था, जिसकी शिकायत कैलाश कुशवाहा द्वारा लोकायुक्त भोपाल पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर को गई ,शिकायत का सत्यापन कराये जनक बाद ट्रैप दल गठित कर गुरुवार को 3 बजे के लगभग कार्यवाई करते हुये बैंक मैनेजर दिनेश चन्द्र दुबे को 20हजार की रिश्वत के साथ पकड़ा गया है। आरोपी के विरुद्ध  भृष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 ( संसोधन) 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाई की गई है। लोकायुक्त ट्रैप दल में उप पुलिस अधीक्षक बीएम द्ववेदी, निरीक्षक रजनी तिवारी, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, मुकेश पटेल, आरक्षक मुकेश परमार, चेतन्य प्रताप सिंह शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here