पुलिस द्वारा की गई कांबिंग गश्त, 152 फरारी वारंट तामील - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 23 February 2026

पुलिस द्वारा की गई कांबिंग गश्त, 152 फरारी वारंट तामील


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 पुलिस द्वारा की गई कांबिंग गश्त, 152 फरारी वारंट तामील  


नर्मदा पुरम। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी अनुभागों अंतर्गत थाना क्षेत्रों में 22 फरवरी को व्यापक स्तर पर कांबिंग गश्त कराई गई एवं देर रात चले इस अभियान में गुंडा, बदमाशों की भी चेकिंग की गई। देर रात तक चली इस कार्यवाही के दौरान सभी थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों, वारंटियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। 

इस अभियान के तहत नर्मदापुरम अनुभाग अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 14 फरारी वारंट एवं देहात पुलिस द्वारा 15 फरारी वारंट तामील कराए गए। अनुभाग इटारसी अंतर्गत थाना इटारसी पुलिस द्वारा 29 फरारी वारंट, पथरौटा पुलिस द्वारा 06 फरारी वारंट, थाना केसला पुलिस द्वारा 07 फरारी वारंट, थाना रामपुर पुलिस द्वारा 02 फरारी वारंट एवं तवानगर पुलिस द्वारा 03 फरारी वारंट तामील कराए गए। अनुभाग सिवनी मालवा अंतर्गत थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा 12 फरारी वारंट, थाना डोलरिया द्वारा 05 फरारी वारंट एवं थाना शिवपुर पुलिस द्वारा 06 फरारी वारंट तामील कराए गए।

 अनुभाग सोहागपुर अंतर्गत थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा 11 फरारी वारंट एवं थाना माखन नगर द्वारा 15 फरारी वारंट तामील कराए गए। अनुभाग पिपरिया अंतर्गत थाना पिपरिया पुलिस द्वारा 12 फरारी वारंट, थाना बनखेड़ी पुलिस द्वारा 10 फरारी वारंट, थाना स्टेशन रोड पिपरिया द्वारा 03 फरारी वारंट एवं थाना पचमढ़ी पुलिस द्वारा 02 फरारी वारंट तामील कराए गए। इस प्रकार देर रात चले इस अभियान अंतर्गत कुल 152 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा भापुसे के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं सभी अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारियों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा पृथक पृथक टीम बनाकर संपूर्ण कार्यवाही की गई ।


No comments:

Post a Comment

थाना इटारसी क्षेत्र मे धार्मिक स्थल मंदिरों मे चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

एके एन न्यूज एडिटर इन चीफ    थाना इटारसी क्षेत्र मे धार्मिक स्थल मंदिरों मे चोरी का पुलिस ने किया खुलासा इटारसी । पुलिस से मिली जानकारी अनुस...

Post Top Ad

Responsive Ads Here