*सिवनी मालवा में आरटीओ द्वारा की गई जांच, ऑटो एवं बस पर हुई चालानी कार्यवाही। - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 2 February 2026

*सिवनी मालवा में आरटीओ द्वारा की गई जांच, ऑटो एवं बस पर हुई चालानी कार्यवाही।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

सिवनी मालवा में आरटीओ द्वारा की गई जांच, ऑटो एवं बस पर हुई चालानी कार्यवाही

 

संभाग आयुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी तथा कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशों के परिपालन में सोमवार को आरटीओ द्वारा सिवनी मालवा में कार्यवाही की गई। आरटीओ द्वारा शिक्षण संस्था टैगोर मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया तथा स्कूल में संचालित बसों की जानकारी ली।

 स्कूल प्रबंधन को बकाया कर तथा कंडम वाहनों का पंजीयन निरस्त करने संबंधी जानकारी प्रदाय कर बकाया टैक्स जमा करने सम्बंधी निर्देश दिए। स्कूल द्वारा वैध दस्तावेज वाले वाहनों को ही संचालित करने सम्बंधी तथा  बिना वैध दस्तावेजों के कोई भी वाहन संचालित नहीं करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया। 

जांच के दौरान आर टी ओ द्वारा ऑटो चालकों पर भी कार्यवाही की गई। बिना वैध दस्तावेजों के तथा रियर मिरर की जगह अनधिकृत कांच लगाने वाले तथा अतिरिक्त सीट लगाने वाले 2 ऑटो पर 14 हजार रुपए की चलानी करवाई की गई। साथ ही आर टी ओ द्वारा बस स्टैंड का भी निरीक्षण किया गया तथा एकस्ट्रा लाइट लगाने वाली 2 बसों पर चलानी करवाई कर एकस्ट्रा लाइट नहीं लगाने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳* *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *🇮🇳 "विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳*   *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई *नर्मदाप...

Post Top Ad

Responsive Ads Here