म प्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का प्रथम जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 22 February 2026

म प्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का प्रथम जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न




मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 म प्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का प्रथम जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न 


नर्मदा पुरम। रविवार को स्थानीय होटल में मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ शाखा नर्मदापुरम का प्रथम जिला सम्मान एवं मिलन समारोह प्रांताध्यक्ष उद्बोधन उनकी अनुपस्थिति में प्रांतीय सचिव अश्विनी जोसेफ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

 कार्यक्रम में संघ के संभागीय अध्यक्ष प्रवीण पटेल एवं जिला अध्यक्ष दिनेश हांडा ,जिला सचिव अमित परसाई, जिला कोषाध्यक्ष अमित डेहरिया एवं जिले की अन्य सदस्यों के साथ सभी ब्लॉक के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष की उपस्थिति में गणेश उपरारिया के कुशल मंच संचालन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संघ नर्मदापुरम की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुश्री अंजू नारोलिया, संयुक्त मोर्चा के संरक्षक राजेश चौरे, सचिव शैलेंद्र तोमर ,कोषाध्यक्ष शिवम पांडे एवं वाहन चालक संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम राजपूत तथा संयुक्त मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष रवि शंकर दुबे का स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सदस्यों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रांताध्यक्ष द्वारा पूजा नागर एएनएम सिवनी मालवा को जिला एएनएम प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 

सम्मेलन में मुख्य रूप से तहसील शाखा के पदाधिकारी द्वारा उनके विकासखंड में कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यान से सुना गया तथा संघ द्वारा संबंधित अधिकारियों से विचार विमर्श कर निराकरण करने का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा प्रत्येक माह में एक बार ब्लॉक स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बीएमओ से तुरंत चर्चा कर ब्लॉक की समस्याओं को ब्लॉक एवं जिला स्तर पर हल किया जाएगा।

 सम्मेलन में सीएमएचओ कार्यालय से प्रकाश डेहरिया, इटारसी से प्रकाश अहिरवार ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई तथा उनके द्वारा किसी भी समस्या को लिखित रूप से संघ को प्रस्तुत करने का विचार रखा गया। कार्यक्रम में उपस्थित राज्य कर्मचारी एवं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी तथा सदस्यों को संघ के जिला प्रवक्ता सुनील साहू द्वारा संक्षिप्त में पिरामिड पद्धति योगा करके योग से निरोग रहने का प्रदर्शन किया तथा सभी का आभार जताया। 

जिला चिकित्सालय से किरण सिंह, दुलारी डेहरिया अमीना अली, माखननगर से चंदा राजन, अनूप जोसेफ डोलरिया से सुरेखा मेहरा, सुखतवा से दीप्ति मेहतो, क्षमा पटेल, सपना गौर, इटारसी से अनुराधा सोनाने, सोहागपुर से मोहन पाली, नर्मदापुरम से मनोज मौर्य, देव ख़ापरे इत्यादि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳* *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *🇮🇳 "विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳*   *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई *नर्मदाप...

Post Top Ad

Responsive Ads Here