बवासीर, भगंदर, फ़िशर आदि गुदा रोगों पर आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 16 February 2026

बवासीर, भगंदर, फ़िशर आदि गुदा रोगों पर आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


बवासीर, भगंदर, फ़िशर आदि गुदा रोगों पर आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न


नर्मदा पुरम। मध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग की ओर से निःशुल्क एनोरेक्टल चिकित्सा शिविर का आयोजन शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय नर्मदापुरम में किया गया! शिविर का शुभारंभ डॉ एस.पी. वर्मा संभागीय अधिकारी, अनॉर्कटल सर्जन डॉ राम सिन्हा एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ एस.आर. करोंजिया सहित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्पित कर की गई।

शिविर में आए रोगियों में अर्श ( बवासीर), भगंदर ( Fistula), परिकार्तिका ( Fissure) एवं अन्य गुदगत रोगों की जांच कर परामर्श एवं उपचार किया गया ! इस शिविर में पंडित ख़ुशी लाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद संस्थान भोपाल से वरिष्ठ व अनुभवी एनोरेक्टल सर्जन डॉ. राम सिन्हा, पीजी स्कॉलर डॉ रवीन्द्र पाटिल, डॉ गुंजन, डॉ सोनाली, डॉ शुभांगी द्वारा रोगियों की जांचकर परामर्श प्रदान किया गया! 

इस शिविर में 164 लोगों की जाँच की गई! पाइल्स, फ़िस्टूला, फ़िशर के क्षारसूत्र शल्यकर्म हेतु चयनित 98 रोगियों को दिनांक 23/2/2026 से 28/2/2026 तक निःशुल्क क्षारसूत्र पद्धति से सर्जरी पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद  संस्थान, भोपाल में होगी उन्हें 22/2/2026 से 28/2/2026 तक वहाँ भर्ती होकर उपचार के लिये बुलाया गया है! संभागीय आयुष अधिकारी भोपाल डॉ.एस.पी. वर्मा द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया! 

जिला आयुष अधिकारी डॉ एस.आर. करोंजिया के मार्गदर्शन एवं शिविर नोडल अधिकारी डॉ ए.के. पुष्कर व डॉ. सविता पुष्कर, इसके अलावा डॉ ललिता उइके, डॉ मिथिलेश उइके, डॉ संदीप रघुवंशी तथा शिविर में अन्य पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा  शिविर के आयोजन में योगदान दिया गया!


No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here