एके एन न्यूज नर्मदा पुरम
अधिवक्ता पर हुए प्राणघातक हमले को, लेकर जिला अधिवक्ता संघ सौंपेगा ज्ञापन
दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जायेंगी।
नर्मदापुरम। जिला अधिवक्ता संघ नर्मदापुरम की आपात आमसभा मंगलवार को आहूत की गई। संघ सचिव मनोज जराठे ने बताया कि बैठक में सीनियर अधिवक्ता रमेश परिहार के पुत्र अधिवक्ता मनु प्रताप सिंह परिहार पर रेत ठेकेदार कर्मचारी और उनके 40/50 गुंडों द्वारा किए प्राणघातक हमले की निंदा की गई। और निर्णय लिया गया कि उक्त गंभीर घटना पर एक ज्ञापन जिला दंडाधिकारी नर्मदापुरम एवं पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम को प्रेषित कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जायेंगी।
सचिव जराठे ने बताया कि इस बैठक में निर्णय लिया। कि इस घटना के आरोपियों के पक्ष में अधिवक्ता स्वैच्छिक रूप से अपने आप को अलग रखेगे जिससे हमारी एकता विखंडित ना हो। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश राज्याधिवक्ता परिषद जबलपुर को अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के लिए पत्र लिखा जाएंगा। सर्व सम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि पुलिस अधीक्षक के ज्ञापन में यह भी लेख किया जावें कि अधिवक्ता के विरुद्ध प्रथम सूचना के पूर्व संघ को अवगत कराया जावें। श्री जराठे ने कहा कि घटना के संबंध में 11 फरवरी 26 को सुबह साढे 11 बजे पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर नर्मदापुरम को ज्ञापन दिया जावेगा।
,,

No comments:
Post a Comment