नपाध्यक्ष नीतू यादव ने की जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं पेंशन प्रकरण की जांच, स्वच्छता अभियान में गति लाने के दिए सख्त निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 5 February 2026

नपाध्यक्ष नीतू यादव ने की जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं पेंशन प्रकरण की जांच, स्वच्छता अभियान में गति लाने के दिए सख्त निर्देश

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

नपाध्यक्ष नीतू यादव ने की जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं 

पेंशन प्रकरण की जांच, स्वच्छता अभियान में गति लाने के दिए सख्त निर्देश  


नर्मदापुरम्। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा प्रति गुरूवार की तरह नपा में जनसुनवाई की गई। इस दौरान लोगों की समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में जो भी शिकायतें और समस्याएं आती हैं उनका तत्काल प्रभाव से निराकरण करें। कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर जनसुनवाई की शुरूआत की गई है जिससे नागरिकों को सीधा लाभ हो रहा है। 

आज सुनवाई में 10-12 आवेदन आए हैं। अधिकांश सफाई व्यवस्था, पानी निकासी और सीवरेज के कार्य से संबंधित शिकायतें थी। जिनका तत्काल निराकरण कराया गया हैं। वहीं दो पेंशन प्रकरण में जांच उपरांत निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान उपयंत्री अंबक पाराशर, स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी, राखी चौकसे, मंजू मालवीय, अर्चना मंडल, संदीप यादव सहित नपा का स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment

भारत पेंशनर्स समाज ने वैधता अधिनियम के विरोध में सौंपा ज्ञापन

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    भारत पेंशनर्स समाज ने वैधता अधिनियम के विरोध में सौंपा ज्ञापन   नर्मदा पुरम। अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स संघ नई दिल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here