शारदा और रिवर व्यू कॉलोनी में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई महाशिवरात्रि , गूंजे भोले के जयकारे आचार्य हरिओम मिश्रा के सानिध्य में हुआ महारुद्राभिषेक और भस्म आरती - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 16 February 2026

शारदा और रिवर व्यू कॉलोनी में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई महाशिवरात्रि , गूंजे भोले के जयकारे आचार्य हरिओम मिश्रा के सानिध्य में हुआ महारुद्राभिषेक और भस्म आरती



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

शारदा और रिवर व्यू कॉलोनी में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई महाशिवरात्रि , गूंजे भोले के जयकारे

आचार्य हरिओम मिश्रा के सानिध्य में हुआ महारुद्राभिषेक और भस्म आरती


नर्मदापुरम। शहर की शारदा और रिवर व्यू कॉलोनी में श्रद्धा से महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया गया। इस दौरान भोले के जयकारे गूंजे। आचार्य हरिओम मिश्रा के सानिध्य में महा रुद्राभिषेक और भस्म आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विशेष 'अमृत योग' में हुए। नर्मदा विहार पब्लिक स्कूल, शारदा कॉलोनी में भव्य "महाशिवरात्रि महोत्सव" मनाया गया।

 श्रद्धालु द्वादश ज्योतिर्लिंग निर्माण के साक्षी बनें। कार्यक्रम के दौरान संगीतमय महारुद्राभिषेक और दिव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय भक्त शामिल हुए। वहीं रिवर व्यू कॉलोनी, मालाखेड़ी में विशेष आयोजन किया गया। यहां श्रद्धालुओं द्वादश पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। संगीतमय महारुद्राभिषेक और विशेष रूप से आयोजित होने वाली 'भस्म आरती' की गई। कार्यक्रम स्थल पर आचार्य श्री मिश्रा ने महाशिवरात्रि पर धार्मिक अनुष्ठान कराए और लोगों ने पुण्य लाभ लिया।

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here