मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
रेत का अवैध उत्खनन /परिवहन/ भण्डारण करते 14 वाहन एवं 09 पोकलेन/ जेसीबी मशीन जप्त
संयुक्त दल ने की कार्यवाही
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध जांच एवं कार्यवाही खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा जारी है। तहसीलवार गठित दल एवं संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म भोपाल से गठित दल द्वारा जिले में नियमित जांच एवं कार्यवाही की जा रही है।
इसी अनुक्रम में 24 मार्च 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिपरिया द्वारा तहसील-बनखेड़ी में 03 पोकलेन मशीन, 01 जे.सी.बी. मशीन, 09 ट्रक एवं 01 ट्रेक्टर ट्राली को अवैध उत्खनन/परिवहन तथा ओवरलोडिंग करने पर जप्त किये गए हैं। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनीमालवा द्वारा 02 डम्पर को रेत का ओवरलोड परिवहन करते पाये जाने पर जप्त किया गया।
संयुक्त दल द्वारा ग्राम-मोहासा, तह०-माखननगर में रेत का अवैध भण्डारण पाये जाने पर 02 जेसीबी मशीन एवं ग्राम-रायपुर, तह०-नर्मदापुरम से रेत का अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर 01 ट्रेक्टर ट्राली को जप्त किया गया है। तथा 25 मार्च 2026 को संयुक्त दल द्वारा ग्राम-जासलपुर, तह०-नर्मदापुरम से 01 जेसीबी मशीन एवं ग्राम-मोहासा, तह0-माखननगर से 01 जेसीबी मशीन एवं 01 लोडर को रेत का अवैध भण्डारण पाये जाने पर जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) इटारसी द्वारा 01 डम्पर को रेत का ओवरलोड परिवहन करते पाये जाने पर जप्त किया गया। रेत के अवैध भण्डारण में कुल 800 घ0मी0 रेत जप्त किया गया है।
उक्त जप्त वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों एवं प्रावधानों के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्व किया जाकर जुर्माना राशि अधिरोपित किए जाने की कार्यवाही की जावेगी। संयुक्त टीम द्वारा जिले में नियमित जाँच एवं कार्यवाही सतत् जारी है।


No comments:
Post a Comment