पुलिस ने जिले भर में होली पर किए व्यापक सुरक्षा के इंतजाम जिले भर में 41 पेट्रोलिंग मोबाइल फ्लैग मार्च करेगी, वाहन चेकिंग एवं 450 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 3 March 2026

पुलिस ने जिले भर में होली पर किए व्यापक सुरक्षा के इंतजाम जिले भर में 41 पेट्रोलिंग मोबाइल फ्लैग मार्च करेगी, वाहन चेकिंग एवं 450 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


पुलिस ने जिले भर में होली पर किए व्यापक सुरक्षा के इंतजाम

जिले भर में 41 पेट्रोलिंग मोबाइल फ्लैग मार्च करेगी, वाहन चेकिंग एवं 450 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे 


नर्मदापुरम। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से मनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस अनुक्रम में होलिका दहन एवं होली व्यवस्था के संबंध में समुचित सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा सोहागपुर एवं माखन नगर क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। 

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा इटारसी, केसला एवं पथरौटा क्षेत्रों का भ्रमण सुनिश्चित किया गया। समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। कानून व्यवस्था के मजबूत प्रबंध करते हुए संपूर्ण जिले को सेक्टरों में विभाजित कर कुल 41 पेट्रोलिंग मोबाइल वाहनों द्वारा निरंतर गश्त की जा रही है। होली की पूर्व संध्या पर सभी थाना क्षेत्रों में सायंकालीन फ्लैग मार्च निकाले गए, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। 

संपूर्ण जिले में कुल 643 स्थानों पर होलिका दहन सम्पन्न हुआ है इस हेतु पुलिस द्वारा होलिका दहन वाले स्थान पर फिक्स प्वाइंट लगाए गए थे। होटलों एवं ढाबों की सघन चेकिंग करते हुए आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 102 क्वार्टर अंग्रेजी शराब जब्त की गई एवं शहर के मुख्य सड़कों एवं चौराहों पर वाहन चेकिंग के साथ ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 115 लोगों पर एम वी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की गई। 

होली पर्व को शांति एवं सुरक्षित मनाने हेतु जिले भर में लगभग 450 पुलिसकर्मियों का बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील है कि वे उत्सव के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करें, शराब का सेवन न करें एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here