मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
पं. रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम
नर्मदापुरम। पं. रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल ने इस वर्ष कक्षा पाँचवीं एवं आठवीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज कर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता सिद्ध की है। यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक है।
कक्षा पाँचवीं में कुल 72 एवं कक्षा आठवीं में 71 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा आठवीं में कुमारी ताशु सोनी ने 89% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं कक्षा पाँचवीं में हर्षिता मीना ने 92.5% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के संचालक अरुण शर्मा एवं प्राचार्य ने इस उत्कृष्ट सफलता पर सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही विद्यालय समिति के सम्माननीय सदस्य संतोष व्यास एवं संजय गर्गव ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह परि मेंणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सतत सहयोग का संयुक्त प्रतिफल है। विद्यालय परिवार में इस ऐतिहासिक सफलता को लेकर हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त है।

No comments:
Post a Comment