पुलिस द्वारा गृहभेदन की घटना का किया पर्दाफाश, आरोपी पुलिस गिरफ्त मे करीबन 5 लाख रु का मशरुका बरामद - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 8 April 2026

पुलिस द्वारा गृहभेदन की घटना का किया पर्दाफाश, आरोपी पुलिस गिरफ्त मे करीबन 5 लाख रु का मशरुका बरामद


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 पुलिस द्वारा गृहभेदन की घटना का किया पर्दाफाश, 

आरोपी पुलिस गिरफ्त मे करीबन 5 लाख रु का मशरुका बरामद


 नर्मदा पुरम। फरियादी रामगोपाल पाण्डे पिता शिवकुमार पाण्डे उम्र 39 वर्ष नि0 जुमेराती ने थाना कोतवाली उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि फरियादी अपने परिवार के साथ गाँव गया था उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादी के घर मे घुसकर, गोदरेज का ताला तोड़कर सोने-चाँदी के आभूषण एवं नगदी 2,500/- चोरी कर ले गया था । 

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम मे अपराध क्रमांक 336/26 धारा 331(4),305(a) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । प्रकरण मे विवेचना के दौरान फरियादी को जेवरात की सूची मय बिल के लाने हेतु पाबंद किया गया था । जिसके अनुसार अज्ञात आरोपी द्वारा करीबन 5 लाख रुपए के आभूषण चोरी कर ले गया था प्रकरण मे उक्त गृहभेदन की घटना को थाना कोतवाली नर्मदापुरम द्वारा चुनौती के रूप मे लिया जाकर त्वरित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी केमरे खंगाले गए एवं तकनीकी साक्ष्यों से ज्ञात हुआ कि उक्त संदिग्ध व्यक्ति खंडवा मे है ।

 सूचना पर पुलिस टीम को रवाना किया गया एवं संदिग्ध व्यक्ति की तलाश करते हुये पुलिस टीम थाना मोघट जिला खंडवा के ग्राम सिंहाड़ा पहुंची, जहां ज्ञात हुआ कि उक्त संदिग्ध व्यक्ति ग्राम सिंहाड़ा का रहने वाला है, जिसका नाम शेख शादाब पिता शेख नौशाद उम्र 19 वर्ष नि0 ग्राम सिंहाड़ा है । पुलिस टीम द्वारा शेख शादाब को अभिरक्षा मे लिया जाकर पूछताछ की गई, जिस पर शेख शादाब द्वारा घटना करना स्वीकार किया एवं बताया कि पिछले कुछ दिनो से वह नर्मदापुरम मे रहकर कबाड़ा बीनने के काम कर रहा था एवं सुने मकान की रैकी कर उक्त घटना को अंजाम दिया गया है । 

पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा (भापुसे) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा मय हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई ।

महत्वपूर्ण भूमिका :- निरी0 कंचन सिंह ठाकुर थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम, उनि0 अनुज बघेल, प्र0आर0 583 रितेश, आर0 839 पंकेश, आर0 920 गजेंद्र, आर0 907 दीपेश सोलंकी सायबर सेल एवं आर0 285 रामकुमार

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here