तेजगति से चल रहा अमृत 2.0 पेयजल सप्लाई का कार्य मीनाक्षी चौक से हटाया अतिक्रमण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 8 April 2026

तेजगति से चल रहा अमृत 2.0 पेयजल सप्लाई का कार्य मीनाक्षी चौक से हटाया अतिक्रमण


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


तेजगति से चल रहा अमृत 2.0 पेयजल सप्लाई  का कार्य 

मीनाक्षी चौक से हटाया अतिक्रमण 


नर्मदापुरम्। नगर नागरिकों को निर्बाध रूप से पेयजल सप्लाई होती रहे इसके लिए नगरपालिका द्वारा अमृत 2.0 के तहत कार्य तेजगति से किया जा रहा है। बुधवार को मीनाक्षी चौक से एनएमवी कालेज तक अमृत 2.0 के तहत कार्य चल रहा है। जिसके चलते मीनाक्षी चौक स्थित दीवार से लगी दुकानों को भी हटाया गया है।  

उपयंत्री आयुषी रिछारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में अमृत 2.0 योजना के तहत पेयजल संबंधी पाइप लाइन डाली जा रही है। जिसका कार्य इंटकबेल से फिल्टर प्लांट तक चल रहा है। जिसके चलते मीनाक्षी चौक से अतिक्रमण हटाया गया है। 

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा बताया गया कि नगर में पेयजल निर्बाध रूप से मिलता रहे इसके लिए नगर में अमृत 2.0 योजना के तहत पाइप लाइन डालने का कार्य तेजगति से चल रहा है। ठेकेदार को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।


No comments:

Post a Comment

तेजगति से चल रहा अमृत 2.0 पेयजल सप्लाई का कार्य मीनाक्षी चौक से हटाया अतिक्रमण

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  तेजगति से चल रहा अमृत 2.0 पेयजल सप्लाई  का कार्य  मीनाक्षी चौक से हटाया अतिक्रमण  नर्मदापुरम्। नगर नागरिकों को निर्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here