नव संवत्सर" के उपलक्ष्य में एक काव्य गोष्ठी, गैलेक्सी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागृह में किया आयोजित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 9 April 2026

नव संवत्सर" के उपलक्ष्य में एक काव्य गोष्ठी, गैलेक्सी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागृह में किया आयोजित


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

नव संवत्सर" के उपलक्ष्य में एक काव्य गोष्ठी, गैलेक्सी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागृह में किया आयोजित 


नर्मदा पुरम। संस्कार भारती जिला इकाई के अध्यक्ष हर्ष तिवारी के मार्ग-दर्शन में "नव संवत्सर" के उपलक्ष्य में एक काव्य गोष्ठी स्थानीय गैलेक्सी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागृह में आयोजित की गई। साहित्यिक काव्य गोष्ठी में नगर के वरिष्ठ साहित्यकार गिरिमोहन गुरु "नगर श्री" की अध्यक्षता बाबूलाल कदम के मुख्य आतिथ्य एवं  प्रमोद वर्मा बाबई, विशिष्ट अतिथि की गरिमामई उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

 इस साहित्यिक कविगोष्ठी में आमंत्रित साहित्यकारों को "नव संवत्सर" विषय पर कविता पाठ करने का आग्रह किया गया था। गोष्ठी में उपस्थित सभी कवियों ने इसी विषय पर अपनी मौलिक रचनाएं प्रस्तुत की। वरिष्ठ साहित्यकार एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद की संयोजक श्रीमती कीर्ति वर्मा एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष गिरी मोहन गुरु द्वारा उपस्थित सभी छात्र/ छात्राओं को नव संवत्सर का महत्व एवं उसके सनातन प्राचीन इतिहास पर सारगर्भित प्रकाश डाला। सर्व प्रथम मंच पर आसीन एवं आमंत्रित कविगणों द्वारा माँ सरस्वती व मां भारती के चित्र के समक्ष मंत्रोच्चार के साथ  दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत परिषद के सदस्यों द्वारा करने के उपरांत विद्यालय की छात्रा कु प्रियांशी यदुवंशी द्वारा मां सरस्वती की वंदना सुमधुर स्वर में प्रस्तुत कर गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। 

नव गीतकार प्रदीप दुबे, गजेन्द्र सिंह "गुरुदास" ब्रजमोहन दुबे, मनोज परसाई, बाबूलाल कदम "क्षणिकाकार" श्रीमती कीर्ति वर्मा एवं गिरिमोहन गुरु "नगर श्री" द्वारा अपनी मौलिक रचनाओं के माध्यम से नव संवत्सर के आयोजन में अपनी मौलिक रचनाओं के माध्यम से अद्भुत समा बांधकर श्रोताओं की तालियां बटोरी। कार्यक्रम के संचालक चंद्र शेखर शर्मा द्वारा भी अपने स्व. पिता हरगोविंद शर्मा "सलिल" के काव्य संग्रह  "अभिज्ञा" में प्रकाशित बसंत गीत -मधु ऋतु मधुरिम रूप बसंती मन महकाता है, माधुर्य मधुर मकरंद महक मादक बन जाता है, एवं "पछुआई पवन" शीर्षक नामक कविता का स्वर पाठ कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में "नगर श्री" द्वारा परिषद के आयोजक मंडल के पदाधिकारियों का सम्मान दोहा- चौपाई विधा में स्वरचित शिव पुराण एवं नर्मदा पुराण काव्य संग्रह की कृतियां प्रदान कर किया गया । कार्यक्रम के अंत में परिषद के अध्यक्ष हर्ष तिवारी द्वारा परिषद की संचालित गतिविधियों से अवगत कराते हुए वर्तमान परिवेश में सत्य सनातन धर्म के सर्वश्रेष्ठ पर्व/त्यौहार "नव संवत्सर" मनाए जाने की उपादेयता पर अपने विचार उपस्थित श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत किए। संस्था के जिला महामंत्री अभिषेक दुबे द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों एवं प्रबुद्ध श्रोताओं का आभार व्यक्त किया ।

 इस कार्यक्रम को सफलता के उच्चतम पायदान पर प्रतिस्थापित करने में परिषद के सह जिला महामंत्री सुयश मिश्रा, प्रमुख सदस्य सर्व अखिलेश गुरु, पंकज चौधरी एवं गैलेक्सी उ. माँ. विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती सुनीता गुप्ता, श्रीमती कविता चौबे तथा समस्त संस्था परिवार द्वारा सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया ।

No comments:

Post a Comment

थाना इटारसी क्षेत्र मे धार्मिक स्थल मंदिरों मे चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

एके एन न्यूज एडिटर इन चीफ    थाना इटारसी क्षेत्र मे धार्मिक स्थल मंदिरों मे चोरी का पुलिस ने किया खुलासा इटारसी । पुलिस से मिली जानकारी अनुस...

Post Top Ad

Responsive Ads Here