कलेक्टर के निर्देश पर खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रशासन की सख्त कार्यवाही भोपाल तिराहा के पास अवैध मिट्टी भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, 798.6 घनमीटर मिट्टी जप्त - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 8 April 2026

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रशासन की सख्त कार्यवाही भोपाल तिराहा के पास अवैध मिट्टी भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, 798.6 घनमीटर मिट्टी जप्त


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 


कलेक्टर के निर्देश पर खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रशासन की सख्त कार्यवाही

भोपाल तिराहा के पास अवैध मिट्टी भंडारण पर प्रशासन की कार्रवाई, 798.6 घनमीटर मिट्टी जप्त


एके एन न्यूज नर्मदापुरम// कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में भोपाल तिराहा के समीप श्री कुंज मैरिज गार्डन के सामने किए जा रहे मिट्टी के भंडारण की शिकायत प्राप्त होने पर मामले की संयुक्त जांच तहसीलदार श्रीमती सरिता मालवीय, नायब तहसीलदार नर्मदापुरम एवं खनिज निरीक्षक पिंकी चौहान द्वारा की गई।

 जांच के दौरान ग्राम खोजनपुर, तहसील नर्मदापुरम स्थित उक्त स्थल पर मिट्टी का अवैध भंडारण पाया गया। राजस्व अभिलेखों के अनुसार यह भूमि रमेश पिता जगना यादव, निवासी ग्वालटोली काली मंदिर के पास, नर्मदापुरम के नाम दर्ज है। जांच के दौरान पूछताछ में सामने आया कि उक्त भूमि पर मिट्टी का अवैध भंडारण इमरतलाल उर्फ मुन्ना ग्वाला द्वारा डम्परों के माध्यम से किया गया है।

टीम द्वारा मौके पर भंडारित मिट्टी का मापन टेप से किया गया, जिसमें कुल 798.6 घनमीटर मिट्टी का अवैध भंडारण पाया गया। कार्रवाई करते हुए राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम ने उक्त मिट्टी को जप्त कर ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में सुरक्षार्थ रखा है। प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।



No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here