थाना देहात क्षेत्र में हुई धार्मिक स्थल, मंदिरों में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 7 April 2026

थाना देहात क्षेत्र में हुई धार्मिक स्थल, मंदिरों में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


थाना देहात क्षेत्र में हुई धार्मिक स्थल, मंदिरों में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा


एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। फरियादी सुनील पिता अशोक कुमार पटेल उम्र 50 साल निवासी साई ग्रीन सिटी ने रिपोर्ट किया की दिनांक 21/03/2026 को साईं ग्रीन सिटी नर्मदापुरम के देवी मंदिर, हनुमान मंदिर एवं शंकर मंदिर से चांदी का छत्र, पीतल की गदा, पीतल का घंटा पूजा पाट के बर्तन कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना देहात नर्मदापुरम में अपराध क्रमांक 173/2026 धारा 303(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर में सिलसिलेवार चोरी की घटना घटित होने से वरिष्ट अधिकारियों को तुरंत घटना से अवगत कराया गया जिस पर साई कृष्णा एस थोटा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार पाठक एसडीओपी के निर्देशन में तुरंत थाना देहात की सयुक्त टीम का गठन किया गया।

प्रकरण में लगातार CCTV कैमरे चेक लिए गए एवं क्षेत्र में विश्वसनीय मुखबिर लगाये गए इस दौरान विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक बालक आदमगढ़ पुलिया पर पीतल का घंटा बेचने की बात कर रहा है। उक्त सूचना पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर उक्त संदेही (विधि विरुद्ध बालक) को पूछताछ हेतु अभिरक्षा में लेकर संदेही से अपराध के संबंध में पूछताछ किया जिसने साई ग्रीन सिटी से शंकर मंदिर, बजरंग मंदिर एवं देवी मंदिर से उक्त सामग्री दिनांक 21/03/26 एवं 22/03/26 की रात्रि में करीबन 02:00 बजे अकेले चुराकर लाया था, (विधि विरुद्ध बालक) से पीतल का बड़ा घंटा, तीन पीतल के दिये, तीन पीतल की घण्टी छोटी, एक पीतल का अगरबत्ति स्टेंड सभी वजनी करीबन 07 किलोग्राम कीमती 10,000 रुपए का बरामद कर कब्जा पुलिस द्वारा लिया गया ।

इस अवसर पर सराहनीय भूमिकाः- निरीक्षक सौरभ पाण्डेय थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, प्र. आर. 659 जमना प्रसाद यादव, प्र.आर. 307 नवीन दुबे, आर. 733 चेतन नरवरे, आर. 305 कपिल विश्वकर्मा, आर.864 जितेंद्र सिंह राजपूत, आर. 537 सुनील साहू की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here