सार्वजनिक रोड पर मार्ग अवरुद्ध करने वाले दो दुकानदारो पर प्रकरण दर्ज प्रकरण मे शीघ्र ही चालान न्यायालय मे पेश कर , नियमानुसार विधिसंगत कार्यवाही की जावेगी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 7 April 2026

सार्वजनिक रोड पर मार्ग अवरुद्ध करने वाले दो दुकानदारो पर प्रकरण दर्ज प्रकरण मे शीघ्र ही चालान न्यायालय मे पेश कर , नियमानुसार विधिसंगत कार्यवाही की जावेगी


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सार्वजनिक रोड पर मार्ग अवरुद्ध करने वाले दो दुकानदारो पर  प्रकरण दर्ज

प्रकरण मे शीघ्र ही चालान न्यायालय मे पेश कर , नियमानुसार विधिसंगत कार्यवाही की जावेगी


नर्मदा पुरम। थाना कोतवाली जिला नर्मदापुरम पुलिस द्वारा लगातार बाजार मे पेट्रोलिंग कर प्रतिष्ठान संचालको को विभिन्न माध्यम से सूचित किया जा रहा है कि आमजन के उपयोग मे लाये रहे मार्ग पर दुकान की वस्तुए ( कूलर, फ्रिज स्टेंड एवं अन्य ) को  रखकर अनाश्यक रूप से मार्ग अवरुद्ध न करें यदि उक्त कृत्य किसी प्रतिष्ठान के संचालक के द्वारा किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिसंगत कार्यवाही की जावेगी।

ज्ञात हो कि पूर्व मे भी पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान *शिव फर्नीचर एवं अनिल बूट हाउस के विरुद्ध कार्यवाही की गयी थी इसी कार्यवाही को जारी रखते हुये आज दिनांक 07/04/25 को थाना कोतवाली नर्मदापुरम की पुलिस टीम द्वारा पैदल रोड पेट्रोलिंग की गयी, पेट्रोलिंग के दौरान महेश टीवी सेंटर एवं विजय इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालको द्वारा उक्त समझाइस को न मानते हुये सार्वजनिक रोड पर मार्ग अवरुद्ध कर जनसामान्य के यातायात के उपयोग मे लाये जाने वाले मार्ग पर कूलर बिक्री हेतु प्रचार प्रसार के लिए कूलर रखकर व्यवधान उत्तपन किया  जिस पर महेश टीवी सेंटर एवं विजय इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालको के विरुद्ध धारा 285 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है प्रकरण मे शीघ्र ही चालान न्यायालय मे पेश किया जावेगा

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here