लाड़ली लक्ष्मी उत्सव की तैयारी, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 30 April 2026

लाड़ली लक्ष्मी उत्सव की तैयारी, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 लाड़ली लक्ष्मी उत्सव की तैयारी, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान


नर्मदापुरम/ कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में 2 मई 2026 को जिले में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव जिला परियोजना एवं केंद्र स्तर पर मनाया जाएगा।

इसी क्रम में गुरूवार को कार्यालय कलेक्टर परिसर स्थित लाड़ली लक्ष्मी वाटिका के उन्नयन और रखरखाव के लिए विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नगर पालिका नर्मदापुरम के सहयोग से वाटिका में साफ सफाई की। टीम ने वाटिका परिसर की झाड़ियों की छंटाई, कचरा निपटान और पौधों की देखरेख का कार्य किया।

श्रमदान में जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित कुमार डेहरिया, परियोजना अधिकारी शहरी श्रीमती प्रीति यादव, परियोजना अधिकारी ग्रामीण प्रमोद गौर सहित जिला एवं परियोजना कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। शहरी क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here