2 मई को नेहरू पार्क में होगा विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 30 April 2026

2 मई को नेहरू पार्क में होगा विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


2 मई को नेहरू पार्क में होगा विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन


नर्मदापुरम// अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के काउंटडाउन के तहत नर्मदापुरम में 2 मई को विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला आयुष विभाग द्वारा यह आयोजन प्रातः 6:30 बजे नेहरू पार्क में किया जाएगा।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. एस.आर. करोंजिया के निर्देशानुसार कार्यक्रम का मार्गदर्शन नोडल अधिकारी डॉ. नीरज यादव, डॉ. अशोक पुष्कर, डॉ. सविता पुष्कर एवं डॉ. संदीप रघुवंशी करेंगे। कार्यक्रम में कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग प्रशिक्षक कमलेश गौर एवं अन्य योग सहायकों द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा।

जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों सहित आम नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

जिला आयुष विभाग ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 2 मई को प्रातः 6:30 बजे नेहरू पार्क पहुंचकर इस विशेष योग कार्यक्रम में शामिल हों और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।


No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here