चौधरी को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर दी शुभकामनाएं निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे-- द्वारका चौधरी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 30 April 2026

चौधरी को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर दी शुभकामनाएं निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे-- द्वारका चौधरी


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 चौधरी को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर दी शुभकामनाएं

 

 निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे-- द्वारका चौधरी 


एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा माखन नगर के पूर्व पार्षद द्वारका चौधरी  को नगर इकाई के प्रदेश सचिव बनाया गया है। कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से द्वारका चौधरी को पार्टी का सचिव नियुक्त किया है। श्री चौधरी के सचिव बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों सहित विशिष्ट जनों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 कांग्रेस ने कहा कि श्री चौधरी प्रदेश पदाधिकारियों की प्रांतीय बैठक बुलाकर कार्ययोजना तैयार कर संगठन को गति प्रदान करेंगे। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि चौधरी के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

श्री चौधरी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे।


No comments:

Post a Comment

मां नर्मदा में प्रदूषण रोकने हेतु नर्मदा घाटों पर निषेधाज्ञा लागू साबुन,प्लास्टिक, केमिकल युक्त वस्तुओं जैसी अन्य सामग्रियां रहेंगी प्रतिबंधित

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  मां नर्मदा में प्रदूषण रोकने हेतु नर्मदा घाटों पर निषेधाज्ञा लागू साबुन,प्लास्टिक, केमिकल युक्त वस्तुओं जैसी अन्य ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here