समेरिटंस प्राचार्य प्रेरणा रावत को मातृशोक - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 7 April 2026

समेरिटंस प्राचार्य प्रेरणा रावत को मातृशोक

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

समेरिटंस प्राचार्य प्रेरणा रावत को मातृशोक 


एके एन न्यूज नर्मदापुरम। समेरिटंस स्कूल सांदीपनी परिसर मालाखेड़ी की प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत की माताजी और न्यायालय में कार्यरत ज्ञानेंद्र रावत की सासू माँ श्रीमती सुषमा भट्ट उज्जैन का मंगलवार प्रातः आकस्मिक निधन हो गया। वे करीब 62 वर्ष की थी। 

श्रीमती भट्ट का जीवन बहुत ही आदर्शों और सिद्धांतों भरा रहा। वे एक कर्मठ, साहसी और धर्मनिष्ठ महिला थी। पति ने निधन के बाद भी उन्होंने साहस नहीं खोया और बच्चों को संस्कार देने के साथ ही शिक्षा दिलाई। उनके निधन का समाचार मिलते ही समेरिटंस परिवार में शोक की लहर छा गई। समूह के सभी विद्यालयों में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 समूह के डायरेक्टर डॉ आशुतोष कुमार शर्मा ने उनके निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि माताजी भले ही सशरीर अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके आदर्श और सिद्धांत सदैव हमारे लिए मार्गदर्शक रहेंगे। ईश्वर उनकी पवित्र आत्मा को शान्ति प्रदान करे और परिजनों को इस गहन पीड़ा को सहने की शक्ति दे।


No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here