SDO एवं वनकर्मियों के खिलाफ़ उच्च स्तरीय जाँच समिति गठित कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु सौंपा ज्ञापन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 7 April 2026

SDO एवं वनकर्मियों के खिलाफ़ उच्च स्तरीय जाँच समिति गठित कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु सौंपा ज्ञापन



एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 


 SDO एवं वनकर्मियों के खिलाफ़ उच्च स्तरीय जाँच समिति गठित कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु सौंपा ज्ञापन 



 नर्मदा पुरम। आदिवासी ब्लॉक केसला में वनअधिकारियों ‌द्वारा ऽवी अनुसूची एवं पेसा कानून का उल्लंघन किया जा रहा है। इस मामले को लेकर आदिवासीयों ने वनमण्डल  कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और न्याय की गुहार लगाई।

 सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार दो गरीब आदिवासी रामचरण चौहान निवासी भोबदा, और डोरिलाल लविसकर निवासी चिचवानी ब्लॉक केसला ज़िला नर्मदापुरम दोनों आदिवासी को उक्त अधिकारी द्वारा जबरन पूछताछ के नाम से बंधक बनाकर क्रिकेट स्टंप से लगातार 3 दिन 2 रात तक मारने-पीटने, गंदी गंदी गाली गलोच करने, अभद्र व्यवहार करने, एवं इलेक्ट्रिक शॉक थर्ड डिग्री देने एवं बलपूर्वक झूठे मुक़दमे पर फंसाने का मामला सामने आया है।

  इस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर उच्च स्तरीय जाँच टीम गठित कर मामले की पूरी जाँच करायी जाये और जाँच चलते तक SDO अनिल विश्वकर्मा एवं उनके सांथियों को निलंबित करने एवं दोनों गरीब आदिवासी पर बिना कोई साक्ष्य के बनाये झूठे मुक़दमे को समाप्त कर न्याय दिलाने का कष्ट करें। आवश्यक कार्यवाही हेतु आपकी और प्रस्तुत ।


No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here