आरटीओ की पहल, 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम, किसानों को दिए सुरक्षा निर्देश
नर्मदापुरम/ कुलामड़ी रोड़ स्थित मां नर्मदा वेयरहाउस में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर निःशुल्क रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए।
आरटीओ अधिकारी ने किसानों से मुलाकात कर सुरक्षित परिवहन और यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि रात के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली कम दिखाई देती हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। रेडियम लगने से वाहन दूर से ही चमकेंगे और हादसों में कमी आएगी।
इसके साथ ही मां नर्मदा वेयरहाउस के स्टाफ को निर्देश दिए गए कि सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रात्रि के समय वेयरहाउस परिसर में ही खड़ा कराया जाए। सड़क किनारे खड़े वाहन अक्सर दुर्घटना का कारण बनते हैं।

No comments:
Post a Comment