जनसंपर्क कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सिनेमा ऑपरेटर श्री शर्मा को दी भावभीनी विदाई रविन्द्र शर्मा निष्ठावान कर्मचारी रहे: देशमुख - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 29 May 2026

जनसंपर्क कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सिनेमा ऑपरेटर श्री शर्मा को दी भावभीनी विदाई रविन्द्र शर्मा निष्ठावान कर्मचारी रहे: देशमुख


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


जनसंपर्क कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सिनेमा ऑपरेटर श्री शर्मा को दी भावभीनी विदाई 

रविन्द्र शर्मा निष्ठावान कर्मचारी रहे: देशमुख


एके एन न्यूज नर्मदापुरम :– संभागीय जनसंपर्क कार्यालय नर्मदापुरम के सिनेमा ऑपरेटर रविन्द्र शर्मा अपने शासकीय सेवा के 44 वर्ष की सेवा पूरी कर 29 मई को सेवानिवृत्ति हुए। श्री शर्मा की सेवा निवृत्ति पर जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी एवं सभी कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त संचालक जनसंपर्क रश्मि देशमुख ने श्री शर्मा के सेवा काल को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी शासकीय सेवा पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से संपादित की। किसी भी कार्य को करने से मना नहीं किया । हर कार्य को करने के प्रति पूरी प्रतिबद्धता दिखाते हुए उन्होंने पूरी निष्ठा से कार्य किया। वे अपने शासकीय कर्तव्यों के प्रति निष्ठा ईमानदारी के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। सुश्री देशमुख ने उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

 जनसंपर्क विभाग के कर्मचारीयों ने कहा कि श्री शर्मा जी ने हमेशा हर परिस्थितियों में अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से किया। उन्होंने उनके सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। सेवानिवृत्ति अवसर पर श्री रविन्द्र शर्मा ने अपनी पद स्थापना को याद करते हुए बताया कि उनकी जनसंपर्क विभाग में पद स्थापना 1982 में हुई थी। उसके पश्चात उन्होंने विभाग में रहते हुए अपने शासकीय दायित्व और कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन किया। शासकीय कार्य की हर विधा को सीखने का प्रयास किया एवं अधिकारी द्वारा बताए गए कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से रखते हुए संपादित किया।

इसके पूर्व संयुक्त संचालक सुश्री देशमुख ने रविन्द्र शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट किया एवं पुष्प गुच्छ से उनका स्वागत किया। कार्यालय की कर्मचारी समीक्षा ,संदेश दुबे, सुनील संतोरे , नितिन सरयाम प्रभु दयाल भिलाला एवं अन्य कर्मचारियों ने पुष्पहारो से श्री शर्मा का स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment

जनसंपर्क कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सिनेमा ऑपरेटर श्री शर्मा को दी भावभीनी विदाई रविन्द्र शर्मा निष्ठावान कर्मचारी रहे: देशमुख

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  जनसंपर्क कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सिनेमा ऑपरेटर श्री शर्मा को दी भावभीनी विदाई  रविन्द्र शर्मा निष्...

Post Top Ad

Responsive Ads Here