मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
नाले की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने सीएमओ को ज्ञापन सौपा
वार्ड के नागरिक खुले नाले मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है
नर्मदा पुरम। नगर काँग्रेस कमेटी ने आज वार्ड क्रमांक 6 बजरिया की गंभीर खुले नाले की समस्या को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौपा वार्ड अध्यक्ष सोनू गक्खर ने बताया कि कैसे निरंतर 4 से 5 वर्षो से वार्ड के नागरिक खुले नाले मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। अतः आपसे निवेदन है कि तत्काल प्रभाव से नाले कि फेंसिग करा कर वार्ड के नागरिको का दुर्घटना से बचाव सुनिश्चित किया जाये।
ज्ञापन सौपने वालो मे मुख्य रूप से नगर काँग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अनोखे राजौरिया मंडलम अध्यक्ष गुलाम हैदर मंजुल मणि ढिमोले तुकाराम यादव ग्रामीण अध्यक्ष अनुराग मलैय्या मुकुल गुप्ता संतोष तोमर कीर्ति मिश्रा फैजान उल हक गुलाम मुस्तफा रिज़वान खान अमित खत्री कपिल यादव शैलेन्द्र तोमर संतोष अहिरवार समेत अनेक काँग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

No comments:
Post a Comment