समेरिटंस एनसीसी कैडेट्स ने कैंप में लहराया परचम, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 3 July 2026

समेरिटंस एनसीसी कैडेट्स ने कैंप में लहराया परचम, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

समेरिटंस एनसीसी कैडेट्स ने कैंप में लहराया परचम, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत


नर्मदापुरम। समेरिटंस स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने हाल ही में आयोजित एनुअल ट्रेनिंग कैंप नर्मदापुरम, प्रीटीएससी कैंप भोपाल, प्रीटीएससी कैंप विदिशा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और अपने जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद विद्यालय लौटने पर सभी कैडेट्स का स्टाफ, अभिभावकों और अन्य छात्रों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

गौरतलब है कि 10 दिवसीय कैंप के दौरान कैडेट्स ने ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग और आपदा प्रबंधन जैसी विभिन्न सैन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया।एनसीसी सेकेंड आफिसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि कैडेट सात्विक सोनी, आदर्श पटेल, प्रियांश मिश्रा,प्रियांशु पंवार,तेजस अखपुरिया को इन सभी कैंप में फायरिंग में उनकी बेहतरीन प्रदर्शन लीडरशिप और अनुशासित कैंडिट्स के रूप में चयन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 

इसके अलावा, कैडेट हर्षित तिलटिया को ड्राइंग, सोलो सांग,ओम यादव, अनिक बावरिया, हर्षित शर्मा, राघव चौरे, विशेष वर्मा, ध्रुव जोशी दीपांशु बारंगे को फ्लैग एरिया, प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर मेडल प्रमाणपत्र हासिल किया।कार्यक्रम में 13 मध्यप्रदेश बटालियन के नायब सूबेदार सुरेन्द्र कुमार, हवलदार सत्यदेव सिंह, मैनेजर प्रदीप यादव, एनसीसी केयर टेकर आफिसर स्नेहा उपाध्याय उपस्थित  रहे। इस  अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ आशुतोष कुमार शर्मा एवं प्राचार्य श्रीमति प्रेरणा रावत ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

समेरिटंस एनसीसी कैडेट्स ने कैंप में लहराया परचम, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  समेरिटंस एनसीसी कैडेट्स ने कैंप में लहराया परचम, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत नर्मदापुरम। समेरिटंस स्कूल के एनसीसी...

Post Top Ad

Responsive Ads Here