तेजी से फैल रहा डेल्टा + वेरिएंट, महाराष्ट्र में एक मरीज की गई जान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 25 June 2021

तेजी से फैल रहा डेल्टा + वेरिएंट, महाराष्ट्र में एक मरीज की गई जान

 

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का नया डेल्टा प्लस वेरिएंट बहुत तेजी से भारत में फैल रहा है। अब तक अलग-अलग जिलों में कुल 48 संक्रमितों की पहचान हो चुकी है। इसी से चिंतित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 8 राज्यों को पत्र लिखकर जीनोम सिक्वेंसिंग (Genome Sequencing) के लिए सैंपल भेजने को कहा है।इस बीच रत्नागिरी जिले में    डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित एक 80 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने जालना में मीडिया से बातचीत में यह दावा किया है कि कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से होने वाली यह देश में दूसरी मौत है। वहीं महाराष्ट्र में यह पहली मौत है। 

महाराष्ट्र  में 21 मरीज डेल्टा + वेरिएंट

स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा कि राज्य में कुल 21 मरीज डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित हैं। महाराष्ट्र के 36 जिलों में हर महीने 100 सैंपल लिए हैं। महाराष्ट्र में अभी बड़े पैमाने पर मरीज सामने नहीं आ रहे हैं, इसकी बारीकी से जांच की जा रही है। डेल्टा प्लस वेरिएंट के खतरे से निपटने के लिए केंद्र सरकार से भी मदद ली जा रही  है।


महाराष्ट्र के  
इन 7 जिलों में अलर्ट

महाराष्ट्र में बढ़ते कोविड संकट के बीच राज्य सरकार ने रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सतारा, सांगली, कोल्हापुर और हिंगोली में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।




No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here