वरिष्ठ नागरिक समिति की मासिक बैठक आयोजित, मनाया जन्मदिन, हुआ स्वागत - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 1 January 2026

वरिष्ठ नागरिक समिति की मासिक बैठक आयोजित, मनाया जन्मदिन, हुआ स्वागत



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


वरिष्ठ नागरिक समिति की मासिक बैठक आयोजित, मनाया जन्मदिन, हुआ स्वागत 



नर्मदा पुरम।शहर में वरिष्ठ नागरिक समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया।  संचालन  पंकज बरगले  ने किया। बैठक में  जन्मदिन वाले साथी डॉ एके त्रिपाठी, डी के श्रीवास्तव,प्रभात पांडे, सियाराम यादव  को मंच पर आमंत्रित कर तिलक लगाकर माला पहनकर और मिठाई खिलाई।  पंकज बरगले द्वारा वरिष्ठ जनों पर एक गीत सुनाया। होटल मालिक विजय कंबोज का भी सम्मान किया गया। बैठक में डॉ शाश्वत बुचके  का स्वागत किया गया और उन्होंने वृद्ध जनों को ठंड  के मौसम में कैसे अपने आप को स्वस्थ रखें इसकी टिप्स भी दिए।   

जनवरी माह में ही समस्त सदस्यों को परिवार सहित एक पिकनिक का आयोजन करने का भी सुझाव दिया आया और फरवरी माह में किसी ग्राम में स्वास्थ्य सेवा हेतु योजना बनाई गई। बैठक में कई निर्णय लिए गए । केंद्र सरकार द्वारा सीनियर सिटीजन का जो फायदा रेलवे का दिया जाता था वह बंद हो गया है उसे पर भी चर्चा की जाएगी । स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रदीप जैन ने किया। इस मौके पर अनेक लोग मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here