पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को NIA ने किया गिरफ्तार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 17 June 2021

पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को NIA ने किया गिरफ्तार

 

मुंबई: मनसुख हिरेन हत्याकांड मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार किया है। एनआईए की टीम गुरुवार सुबह सीआरपीएफ जवानों के साथ प्रदीप शर्मा के घर पहुंची थी और हिरासत में लेकर लंबे समय तक पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। प्रदीप शर्मा को मनसुख हिरेन की हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया है। प्रदीप पर सबूतों को मिटाने और साजिश में शामिल होने का आरोप है।इससे पहले एनआईए ने जांच के संबंध में दक्षिण मुंबई में अपने कार्यालय में दो दिनों तक शर्मा से पूछताछ की थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने पहले मामले में संलिप्तता को लेका पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे, रियाजुद्दीन काजी, सुनील माने, पूर्व पुलिस कांस्टेबल विनायक शिंदे और क्रिकेट सटोरिये नरेश गौड़ को गिरफ्तार किया था। उसने हाल ही में इस सिलसिले में संतोष शेलार और आनंद जाधव को गिरफ्तार किया था।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here